- इंदौर में जो हुआ वह राजनीतिक माफिया के कार्य का स्वरूप है : जीतू पटवारी
- कांग्रेस नेता केपी कंषाना से मारपीट
- पीसीसी चीफ पटवारी ने भाजपा को बताया अत्याचारी, कहा- मैं अपने काम से जवाब दूंगा
- पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह बोले- यह मेरे जीवन का आखिरी चुनाव, युवाओं को देंगे मौका
- महिला कांगेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, कर्नाटक के सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ कार्रवाई की मांग
डॉक्टर्ड वीडियो से भारत जोड़ो यात्रा को बदनाम कर रही BJP, भड़की कांग्रेस
भोपाल- मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन बड़ा विवाद सामने आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है, वहीं वीडियो को लेकर सीएम शिवराज ने सख्त कार्रवाई की बात कही है।
दरअसल भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें तथाकथित रूप से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे सुनाई दे रहे हैं। वीडियो को कांग्रेस ने इस वीडियो को कूटरचित बताया है।
कांग्रेस के महासचिव प्रभारी संचार जयराम रमेश ने वीडियो को लेकर कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को अपार जन समर्थन मिलता देख बौखलाई भाजपा ने यात्रा को बदनाम करने के लिए एक डॉक्टर्ड विडियो चलाया है। हम इसके ख़िलाफ़ तुरंत क़ानूनी कार्यवाही कर रहे हैं। हम भाजपा के ऐसे घिनौने हथकंडों के लिए तैयार हैं। उनको करारा जवाब दिया जाएगा!
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने वीडियो को लेकर लिखा कि भारत जोड़ो यात्रा की अपार सफलता से घबराई बीजेपी अब कूटरचित वीडियो बनाकर षड्यंत्र रच रही है। बीजेपी का यह कृत्य सूरज पर कीचड़ उछालने जैसा है। जनता इन दुष्कर्मियों को कभी माफ़ नहीं करेगी। बीजेपी अब नैतिकता की लाश और कुकर्मों का पर्याय है।
दूसरी ओर वीडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज ने सख्त कार्रवाई की बात कही है। सीएम ने शिवराज कहा कि- भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगना, यह भारत जोड़ना है या भारत को तोड़ने वालों को साथ जोड़ना है। पहले भी भारत तोड़ा है, क्या फिर भारत तोड़ने का इरादा है? पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले किसी भी कीमत पर बचेंगे नहीं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।
इससे पहले प्रदेश में आज तीसरे दिन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन की शुरुआत खेरदा से हुई। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी इस यात्रा राहुल गांधी के कदमताल कर रहे हैं।