- <tg>Pin Up Casino Online Az Azerbaijan Пин Ап Казино Pinup Formal Saytı Pin Ap Bet 30 金州資訊</tg
- <tg>Mostbet Kaszinó Online Hivatalos Oldal Mostbet Casino Hungary Nyerőgépek, Bónuszok, Bejelentkezés</tg
- कमलनाथ ने भाजपा पर कसा तंज, बोले- किसानों को दाम नहीं, नौजवानों को काम नहीं; ये इनकी विशेषता है
- मंदसौर और उज्जैन में मतदान का बहिष्कार
- मतदान के बाद नेता प्रतिपक्ष बोले- कांग्रेस सरकार में आई तो सबसे पहले EVM पर लगेगा प्रतिबंध
चुनावी मोड में कमलनाथ, विंध्य के बाद अब ग्वालियर-चंबल अंचल का करेंगे दौरा
भोपाल. मध्यप्रदेश में 2023 में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसी को देखते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ काफी एक्टिव हो गए हैं और लगातार दौरे कर संगठन की बैठकें ले रहे हैं। उन्होंने हाल में ही हाल विंध्य का दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं और संगठन के नेताओं के साथ मीटिंग की। वहीं अब कमलनाथ ग्वालियर चंबल अंचल के दौरे पर जाने वाले हैं। कांग्रेस की नजर ग्वालियर चंबल अंचल में 2018 की सफलता दोहराने पर है।
भिंड का करेंगे दौरा कमलनाथ
पूर्व सीएम कमलनाथ 23 फरवरी को भिंड दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह भिंड में सभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह भिंड और इसके आसपास के जिलों के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। कांग्रेस महामंत्री राजीव सिंह ने बताया कि कमलनाथ आने वाले चुनाव तक लगातार इसी तरह दौरा करते रहेंगे। राजीव सिंह ने कहा कि कमलनाथ जहां भी जा रहे हैं, उन्हें भारी जनसमर्थन मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोग कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं। जनता कमलनाथ का विजन सुनने उनकी सभाओं में पहुंच रही है।
क्यों अहम है ग्वालियर चंबल अंचल
मध्यप्रदेश की राजनीति में ग्वालियर चंबल अंचल की बेहद अहमियत है। इस अंचल में ग्वालियर और चंबल संभाग में कुल 8 जिले हैं, जिनमें विधानसभा की 34 सीटें आती हैं। 2013 के विधानसभा चुनाव में यहां से भाजपा ने 20 सीटें जीती थीं। हालांकि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का दबदबा रहा और कांग्रेस ने यहां 26 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं भाजपा को 2013 के मुकाबले 13 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा था और वह 2018 में 7 सीटों पर सिमट गई थी।