- राजा अगर झूठ बोले तो देश के लिए अच्छा नहीं और धोखा दे तो आने वाली नस्लों के लिए अच्छा नहीं - पवन खेड़ा
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा धर्म के नाम पर वोटमांगने की कांग्रेस ने की चुनाव आयोग को शिकायत
- 8 मई को रतलाम और मई को उज्जैन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे
- बड़वानी विधायक राजन मंडलोई के नेतृत्व में भाजपा के 20 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा
- बीजेपी नेता बोले-पोलिंग पार्टी, पुलिस सपोर्ट करेगी
रणबीर कपूर का भजन गाते वीडियो वायरल
देश भर में नवरात्रों की शुरुआत हो चुकी है। सभी ने इस मौके पर मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स भी नवरात्रों को बड़ी धूम-धाम से मनाते हैं। सोशल मीडिया पर फैंस को खूब बधाई दे रहे हैं। इसी बीच नीतू कपूर ने भी सोशल मीडिया पर फैंस को नवरात्रों की शुभकामनाएं दी लेकिन बहुत अलग अंदाज में। दरअसल, उन्होंने अपने बेटे रणबीर कपूर का एक वीडियो शेयर किया है।
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर रणबीर की पुरानी फिल्म रॉकस्टार का एक छोटा-सा वीडियो क्लिप शेयर किया है। ये वीडियो क्लिप उस दौरान की है जब फिल्म में रणबीर कपूर एक समारोह में दुर्गा मां का जागरण करते नजर आए थे। वीडियो के साथ नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा- जय माता दी।
बता दें बीते दिनों नीतू का एक वीडियो सामने आया था जो खूब वायरल हुआ। नीतू का ये वीडियो जाने माने कोरियोग्राफर राजेंद्र सिंह ने शेयर किया था जो मास्टरजी के नाम से बॉलीवुड में काफी फेमस हैं। इस वीडियो में नीतू रणबीर की फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ के मशहूर गाने ‘घाघरा’ पर डांस करती नजर आई थी।