उत्तर प्रदेश में जंगल राज कायम : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

मेरठ के सर्किट हाउस में किसानों से वार्ता करने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तरप्रदेश में जंगलराज कायम है और इस पर न्यायालय ने भी स्पष्ट रिपोर्ट जारी कर चुका है। किसान वार्ता कार्यक्रम में पश्चिमी यूपी के अलग अलग जिलों से किसान अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
यहां किसान वार्ता कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किसानों की समस्याएं सुनी और उनसे बातचीत की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सीएम केवल भाषण बाजी जानते हैं उन्हें सरकार चलाने का कोई अनुभव नहीं है। प्रदेश के प्रत्येक जनपद से लोगों का पलायन हो रहा है, क्योंकि यहां पर रोजगार के सभी साधन खत्म कर दिए जा रहे हैं।

Leave a Comment