- दिग्विजय सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मांगा इस्तीफा, केंद्र सरकार पर लगाए आरोप
- नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा- कमलनाथ ही हमारे नेता हैं, उन्हीं के नेतृत्व में होगा चुनाव
- उड़ीसा का रेल हादसा सदी का सबसे बड़ा कोलिजन<br>रेल मंत्री इस्तीफा दें - कांग्रेस
- कमलनाथ ही पार्टी का सीएम चेहरा होंगे, उनके नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा - सज्जन सिंह वर्मा
- मंत्रियों की वर्चस्व की लड़ाई के बीच अब सागर में सोशल साइट्स पर पोस्ट वार
मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार कोरोना को रोकने में असमर्थ, आज आये 1222 कोरोना मरीज

भोपाल: मध्यप्रदेश में आज 1222 मरीज नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 59 हजार 158 हो गई।
आज प्रदेशभर में 1434 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर आज 18 कोरोना मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 2753 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं स्वस्थ होने वालों मरीजों की संख्या में अच्छी बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में अब तक 1 लाख 42 हजार 707 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 13 हजार 698 हो गई। बता दें कि मध्यप्रदेश में रिकवरी रेट में जबरदस्त सुधार हो रहा है। जिसके चलते सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी हो रही है। सभी मरीजों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है। वहीं नए मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की प्रक्रिया चल रही है।