- मोहन भागवत मुर्दाबाद, जबलपुर में ब्राह्मण समुदाय ने किया आरएसएस संस्था प्रमुख का जमकर विरोध
- नहीं थम रही अडानी समूह की मुश्किलें, फ्रेंच कंपनी ने इस प्रोजेक्ट पर लगाई रोक
- अडानी गेट कांड पर इतने हंगामे के बावजूद प्रधानमंत्री ने एक शब्द तक नहीं बोला, लोकसभा में हंगामा
- RBI ने आम आदमी को फिर दिया झटका, कार और होम लोन फिर होंगे महंगे
- खड़गे ने साधा सीधा निशाना, बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक करीबी दोस्त की संपत्ति 2.5 साल में 13 गुना बढ़ गई
सत्ता के लिए भाजपा ने की संविधान की हत्या – पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रजापति

उपचुनाव के मद्देनजर अनूपपुर पहुँचे कांग्रेस नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने पत्रकारों से कही बात
भोपाल. प्रदेश की 24 सीटों में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरु कर दी है। इसी सिलसिले में कांग्रेस नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व उपचुनाव में प्रभारी बनाए गए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति अनूपपुर पहुँचे। यहां पर उन्होंने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो घटनाएं देश के 70 साल के इतिहास में कभी नहीं हुई, वह अब लगातार हो रही हैं। चुनाव जीतने व मंत्री बनने के लिए आपको वोटों की आवश्यकता नहीं हैं। यदि आपके पास रुपये हैं तो, आप सीधे चुने हुए विधायकों को खरीदकर या इस्तीफा दिलवाकर सरकार बना सकते हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे संविधान में निहित है कि देश व प्रदेश की सरकारें जनता के द्वारा वोट देने और उसके बाद बहुमत में आई पार्टी की ही बननी चाहिए। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने संविधान की हत्या कर दी हैं। खुला उल्लंघन किया हैं। यही नहीं जिन लोगों को आम लोगों ने अपना वोट ही नहीं दिया, उन्हें सीधे मंत्री बनाकर उपचुनाव मैदान में उतार दिया गया। जनता को देना होगा जबाव कांग्रेस नेता ने कहा कि चुनावों में जनता इनका फैसला करेगी। जनता खुद यह सवाल पूछ रही है कि हमने तुम्हें कितने महीनों या सालों के लिए चुनकर भेजा था। 35 से 50 करोड़ लेकर सेठ और सेठानी बने विधायकों को चुनावों में जनता को जवाब देना होगा।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रजापति ने कहा कि हमने आस्तीन के सांप की कहावत तो सुनी थी, लेकिन अजगर पहली बार देखे। कोरोना काल के दौरान सुप्रीम कोर्ट से लेकर राज्यपाल और अन्य संवैधानिक संस्थाओं ने संक्रमण व जनता की जान की फिक्र न कर सिर्फ मध्यप्रदेश में सत्ता लाने के लिए यह खेल-खेला था। जिसमें सब शामिल थे।
“प्रदेश में चल रही आउट सोर्स की सरकार”
कांग्रेस नेता ने प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार को आउट सोर्स की संज्ञा दी है। प्रजापति ने कहा कि जब से देश आजाद हुआ है, तब से लेकर अब तक प्रदेश व देश में ऐसी सरकार पहली बार बनी है। जिसे एक महीने तक मुख्यमंत्री ने चलाया। उसके बाद 5 मंत्रियों ने और अब आउट सोर्स के खरीदे हुए लोगों को संविधान से परे जाकर सरकार में शामिल किया गया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि चाल-चरित्र और चेहरे की दुहाई देने वाली भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संगठन के सिद्धांत अब कहां चले गए। पूरे देश में नैतिकता की दुहाई देने वाला यह संगठन और उसके बुद्धजीवी कहां चले गए यह सभी के समझ में आ रहा है।