- आदिवासी न्याय प्रिय होता है, कभी भी अन्याय को बर्दाश्त नहीं करता - दिग्विजय सिंह
- गुजरात में बीजेपी नेता के बेटे ने बूथ कैप्चर किया
- प्रियंका बोलीं- मां ने राहुल को आपके पास भेजा
- पीएम बोले- शहजादे ने अडाणी-अंबानी को गाली देना बंद किया, क्या टेंपो भरकर माल पहुंचा है
- रॉबर्ट वाड्रा बोले- शायद राज्यसभा जाकर लोगों की सेवा करूं, राजनीति में जरूर उतरूंगा
उपचुनाव में जनता को जीजा का भ्रष्टाचार बताएगा साला
25 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज के साले संजय को बनाया प्रदेश उपाध्यक्ष, उपचुनाव के लिए प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी
भोपाल. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साले संजय सिंह मसानी को प्रदेश कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाया है। साथ ही मसानी को प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव प्रचार-प्रसार के लिए प्रादेशिक समन्वयक और प्रभारी भी बनाया गया है। वे संबंधित क्षेत्रों में दौरा कर कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत दिलाने में सहयोग करेंगे।
साल 2018 में शामिल हुए थे मसानी
साल 2018 में विधानसभा चुनाव से पहले संजय सिंह कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्होंने अपने जीजा शिवराज सिंह की सरकार पर भ्रष्टाचार के कई आरोप आरोप लगाए थे। इसके बाद कमलनाथ ने उन्हें बालाघाट जिले की वारासिवनी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा था। कांग्रेस में शामिल होते वक्त उन्होंने कहा था कि मध्य प्रदेश को शिवराज सिंह चौहान की नहीं, बल्कि कमलनाथ की जरूरत है।