- Stay away from these 19 dating warning flag in 2023
- ????ChinaLoveCupid Evaluation 2023 - whatever you have to find out about any of it! ????
- कांग्रेस की जन आक्रोश यात्राओं को मिल रहा है भारी जन समर्थन, वहीं भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पूरी तरह हो रही है फ्लाफ - कांग्रेस
- पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ का इंदौर में बेरोजगार महापंचायत में संबोधन
- आंकड़ों की बाजीगरी से लाड़ली बहनाओं को 450 रू. के गैस सिलेण्डर देने में छल कर रही है शिवराज सरकार !
विधवा महिला के साथ हुई दरिंदगी को लेकर कांग्रेस ने उठाया मुद्दा, कहा- शवराज अपने चरम पर पहुंच गया है

तीन युवकों ने सीधी ज़िले में रहने वाली एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, और दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए उसके गुप्तांग में सरिया डाल दिया।
सीधी/भोपाल। सीधी ज़िले के अमिलिया थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर आई है। सीधी ज़िले के अमिलिया थाना क्षेत्र के रहने वाले तीन युवकों ने गांव की ही एक विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। यह वारदात शनिवार देर रात की है। युवकों ने महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद हैवानियत की हदें पार करते हुए महिला के गुप्तांग में सरिया डाल दिया। महिला अभी अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत बेहद ही नाज़ुक बताई जा रही है।
दरअसल शनिवार रात अमिलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन युवकों ने अपने गांव में रहने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला के पति की चार साल पहले मौत हो चुकी है। विधवा महिला गांव की एक झोपड़ी में दुकान चलाकर जैसे तैसे अपने दो बच्चों का पेट पालती है।
मीडिया रिपोर्ट्स में उल्लेखित घटनाक्रम के अनुसार, शनिवार देर रात गांव के तीन युवकों ने महिला को उसकी झोपड़ी के बाहर से आवाज़ लगा कर पीने के लिए पानी मांगा था। महिला ने झोपड़ी के अंदर से ही आवाज़ लगाते हुए पानी न होने का हवाला देकर पानी देने से मना कर दिया। लेकिन इसके बाद तीनों युवक झोपड़ी के टटिए को तोड़ते हुए झोपड़ी के अंदर घुस गए। और महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। दरिंदों की हैवानियत इतने पर भी शांत नहीं हुई तो तीनों बलात्कारियों ने महिला के गुप्तांग में सरिया डाल दिया।
मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना के बाद पीड़िता की बहन उसे अमिलिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। वहां से पीड़िता को ज़िला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। सीधी के ज़िला चिकित्सालय में मौजूद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता ने जब पीड़िता को ठंड से कांपते देखा तब उन्होंने तुरंत ही पीड़िता को अपना शॉल और जैकेट पहनाया। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने पीड़िता की नाज़ुक हालत को देखते हुए आनन फानन में उसे रीवा रेफर करवा दिया। फिलहाल पीड़िता की हालत नाज़ुक बनी हुई है। पुलिस ने दुष्कर्म के तीनों आरोपी लल्लू कौल, भाईलाल पटेल और एक अन्य व्यक्ति को अपनी गिरफ्त में ले लिया है।
सीधी में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आने के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर शिवराज सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि ‘विधायक ख़रीदकर सत्ता हवस पूरी करने वाले शिव’राज ने फिर से मप्र को बलात्कार में नंबर वन बनाने की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। शिवराज जी,यही दुर्दिन वापस लाने के लिये विधायक खरीदे थे..?“शवराज चरम पर है”।