- वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्राओं को मिल रहा है भारी जन समर्थन - कांग्रेस
- पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया छत्रपति शिवाजीमहाराज प्रतिमा का भव्य अनावरण
- महंगाई डायन खाए जात है, ये गीत भूलकर अबभाजपा सरकार गरीबों के किचन पर कर रही है वार: विभा पटेल
- कोरोना ने माता-पिता को छीना, अब पालक अफसरों ने भी हाथ खींचे
- भोपाल में बारिश से उखड़ी 500 से ज्यादा सड़कें, 2 फीट तक गहरे गड्ढे
गैंगरेप पीड़ित के परिवार से मिलने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हाथरस जा रहे हैं

हाथरस गैंगरेप पीड़ित के परिवार से मिलने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हाथरस जा रहे हैं। राहुल-प्रियंका के साथ कांग्रेस के 35 सांसद जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें दिल्ली-नोएडा फ्लाइवे (नोएडा बॉर्डर) पर रोक दिया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। बातचीत के बाद पुलिस ने राहुल और प्रियंका को जाने की इजाजत दे दी। इसके बावजूद कांग्रेस समर्थकों पर, तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
हाथरस के लिए रवाना होने से पहले राहुल ने ट्वीट किया था, ‘दुनिया की कोई ताकत मुझे पीड़ित परिवार से मिलने से नहीं रोक सकती।’ प्रियंका ने कहा था कि अगर इस बार भी नहीं जाने दिया तो हम फिर कोशिश करेंगे।
इससे पहले गुरुवार को राहुल और प्रियंका को हाथरस जाते वक्त ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर रोक दिया गया था। दोनों को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनसे कहा कि आपने धारा 188 का वॉयलेशन किया है। पुलिस ने राहुल की कॉलर भी पकड़ी थी। धक्कामुक्की में वे नीचे गिर गए, और हाथ में चोट लग गई। राहुल और प्रियंका को 4 घंटे हिरासत में रखने के बाद छोड़ा गया।
पीड़ित के गांव के बाहर पुलिस का पहरा
हाथरस जिले में धारा 144 लागू है, सीमाएं सील हैं। सरकार ने हाथरस की घटना से जुड़े थाने के पुलिसकर्मियों और आरोपियों के साथ ही पीड़ित परिवार के लोगों का भी नार्को टेस्ट कराने का फैसला किया है।