- वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्राओं को मिल रहा है भारी जन समर्थन - कांग्रेस
- पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया छत्रपति शिवाजीमहाराज प्रतिमा का भव्य अनावरण
- महंगाई डायन खाए जात है, ये गीत भूलकर अबभाजपा सरकार गरीबों के किचन पर कर रही है वार: विभा पटेल
- कोरोना ने माता-पिता को छीना, अब पालक अफसरों ने भी हाथ खींचे
- भोपाल में बारिश से उखड़ी 500 से ज्यादा सड़कें, 2 फीट तक गहरे गड्ढे
आधुनिक व्यवस्था किसानों की हत्या कर रही है, सागर जिले में भूमिपुत्र ने दिए प्राणा

मध्य प्रदेश में किसानों की आत्महत्या का सिलसिला लगातार जारी है। सागर के कुमेरिया गांव में एक किसान का कंकाल पेड़ से लटका मिला है। किसान ने दस दिन पहले कर्ज़ से परेशान आ कर घर छोड़ दिया था। लापता होने के दस दिन बाद उसका कंकाल किसी जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान कर्ज़ से परेशान था।
मृतक के भाई ने पुलिस को बताया है कि मृतक किसान की फसल दो साल से लगातार बर्बाद हो जा रही थी। जिस वजह से किसान काफी परेशान था। उसके ऊपर कर्ज़ भी काफी बढ़ चुका था। वो अवसाद से ग्रसित था। मृतक के भाई ने बताया कि दस दिन पहले वो अचानक घर छोड़ कर चला गया था। इसके बाद परिवार वालों ने किसान की खोजबीन शुरू की। पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज की गई। लेकिन उसका कहीं अता पता नहीं चल रहा था।
किसान के लापता होने के दस दिन बाद गांव के ही लोगों को जंगल के एक पेड़ पर उसका कंकाल लटका मिला। इसके बाद आनन फानन में लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार यह प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला ही लग रहा है। कंकाल को देखकर लगता है जैसे मौत कई दिन पहले हुई हो। फिलहाल किसान का शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है