मंत्री इमरती देवी की चल और अचल संपत्ति में भारी वृद्धि

मध्य प्रदेश की महिला एवं विकास मंत्री इमरती देवी की संपत्ति पिछले दो वर्षों में काफी बढ़ी है। इन दो वर्षों में इमरती देवी के बैंक खाते में रखे पैसों में 12 गुने की बढ़ोतरी हुई है। साल 2018 विधानसभा चुनाव के दौरान जहां इमरती देवी के बैंक खातों में 2 लाख 28 हजार रुपए थे वह अब बढ़कर 27 लाख 90 हजार हो गए हैं। 

इमरती देवी ने गुरुवार को डबरा विधानसभा क्षेत्र से बतौर बीजेपी उम्मीदवार अपना नामांकन भर दिया है। नामांकन के दौरान निर्वाचन आयोग को उन्होंने यह जानकारी दी है। हालांकि साल 2018 में वह जब कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन की थी तब के मुकाबले उनकी चल संपत्ति में कमी आई है वहीं वह अब नकदी भी कम रखने लगी हैं। आभूषण इमरती के पास अब भी उतने ही हैं जितना पहले थी। 12वीं पास इमरती का कुल चल संपत्ति 68.90 लाख रुपए की है।

अचल संपत्ति में 83 लाख का इजाफा

हैरान करने वाली बात यह कि पिछले दो वर्षों में इमरती देवी की अचल संपत्ति एक-दो नहीं बल्कि पूरे 83 लाख की बढ़ोतरी हुई है। साल 2018 में जहां उन्होंने अपनी अचल संपत्ति 1 करोड़ 37 लाख रुपए बताई थी वहीं अब यह बढ़कर 2 करोड़ 20 लाख तक जा पहुंचा है। नकदी की बात करें तो साल 2018 में इमरती के पास 7.37 लाख रुपए नकद थे लेकिन अब यह घटकर 2 लाख 52 हजार रह गई है।

रिवॉल्वर की भी हैं शौकीन

इमरती देवी रिवॉल्वर की भी शौकीन हैं। उन्होंने बताया है कि उनके पास एक रिवॉल्वर भी है। उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामले दर्ज नहीं है। इमरती देवी के पति की बात करें तो उनके पति यानी पूरन सिंह इमरती की तरह करोड़पति तो नहीं बल्कि लखपति जरूर हैं। 

Leave a Comment