- इंदौर हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत; बावड़ी में लोगों को तलाश रही पुलिस। पूर्व सीएम कमलनाथ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जताया शोक
- सिंधिया और भाजपा ने छोड़ा साथ, बीजेपी नेता ने पकड़ा कांग्रेस का हाथ
- नागदा बिरला प्लांट में हुई हाइड्रोजन गैस लीक, चार मजदूरों की झुलसने से हुई मौत
- मध्यप्रदेश में बेमौसम बारिश का दौर रहेगा ज़ारी, 40 से 60Km प्रतिघंटे की स्पीड से चलेगी आंधी
- 92 हजार से ज्यादा वकील गए हड़ताल पर, वकीलों ने किया तीन दिवसीय हड़ताल का ऐलान
प्रियंका गांधी के साथ पुरुष पुलिसकर्मी का अनैतिक व्यहार, सीएम बघेल ने कहा यूपी में महिला पुलिसकर्मी नहीं?

यूपी के हाथरस में दलित युवती के साथ हुई दरिंदगी के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने के लिए जा रही कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को शनिवार को यूपी पुलिस ने रोक दिया था। इस दौरान प्रियंका गांधी के साथ यूपी पुलिस की बदसलूकी सामने आई थी। इस घटना को लेकर प्रदेश के मुखिया सीएम भूपेश बघेल ने सवाल उठाए हैं। सीएम भूपेश बघेल ने पूछा है कि क्या यूपी प्रशासन के पास महिला पुलिसकर्मी नहीं थी?
सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर पूछा है कि क्या उत्तरप्रदेश प्रशासन के पास कोई महिला पुलिसकर्मी नहीं थी? प्रियंका गांधी जी को इस तरह पुरुष पुलिसकर्मी द्वारा रोकना बेहद आपत्तिजनक एवं निंदनीय है। महिला आयोग को इस विषय में संज्ञान लेकर तुरंत जांच करनी चाहिए।
इस घटना की तस्वीर शेयर करते हुए कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि इससे शर्मनाक और घातक कुछ हो सकता है? ऐसी गुंडई पर उतरी भाजपा सरकार और आदित्यनाथ को डूब मरना चाहिए। प्रियंका गाँधी पर पुरुष पुलीसये से हाथ उठवा कर आदित्यनाथ अपने कौनसे संस्कार का परिचय दे रहे हैं? पुलिस के पीछे कायरों की तरह मत छुपिए, सामने आ अपने कुकर्मों पर इस्तीफ़ा दो।
क्या उत्तरप्रदेश प्रशासन के पास कोई महिला पुलिसकर्मी नहीं थी?
प्रियंका गांधी जी को इस तरह पुरुष पुलिसकर्मी द्वारा रोकना बेहद आपत्तिजनक एवं निंदनीय है।@NCWIndia को इस विषय में संज्ञान लेकर तुरंत जांच करनी चाहिए
इससे शर्मनाक और घातक कुछ हो सकता है? ऐसी गुंडई पर उतरी भाजपा सरकार और आदित्यनाथ को डूब मरना चाहिए।
श्रीमती प्रियंका गाँधी पर पुरुष पुलीसये से हाथ उठवा कर आदित्यनाथ अपने कौनसे संस्कार का परिचय दे रहे हैं?
पुलिस के पीछे कायरों की तरह मत छुपिए,
सामने आ अपने कुकर्मों पर इस्तीफ़ा दो