माननीय कमलनाथ जी के नेतृत्व में 2 अक्टूबर ‘गांधी जयंती’ पर पद यात्रा का आयोजन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 150 वें जन्म दिवस समारोह के अवसर पर भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी के नेतृत्व में जवाहर भवन, रोशनपुरा नाका से सुबहः 8.00 बजे पद यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

महात्मा गांधी के 150 वें जन्म दिवस पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की और से समूचे प्रदेश में व्यापक रूप से आयोजन किए जा रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी श्री चन्द्रप्रभाष शेखर ने बताया कि 2 से 9 अक्टूबर तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ के निर्देशानुसार जिला, शहर कांग्रेस कमेटियां, ब्लाक कांग्रेस कमेटियां एवं सभी मोर्चा संगठन अपने-अपने क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

2 अक्टूबर को प्रातः पद यात्राओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें सभी कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी टोपी पहनकर गांधीजी के चित्र के साथ नारे लगाते, रामधुन गाते हुए निकलेंगे.

2 अक्टूबर को ही प्रातः महात्मा गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं सर्वधर्म सभा का आयोजन.

3 अक्टूबर को विचार गोष्ठी/गांधीजी के मूल्यों एवं उनके आदर्शों को उल्लेख करते हुए विचार गोष्ठी में संबोधन.

4 अक्टूबर को राष्ट्रभक्ति के गीतों का आयोजन.

5 अक्टूबर को कवि गोष्ठी-राष्ट्रीय विचार धारा के स्थानीय कवियों को आमंत्रित किया जाएगा.

6 अक्टूबर को श्रमदान एवं वृक्षारोपण.

7 अक्टूबर को गरीब बस्तियों एवं अस्पतालों में फल वितरण.

8 अक्टूबर को बस्तियों में स्वच्छता अभियान.

9 अक्टूबर को जिला कांग्रेस कमेटी की महती सभा का आयोजन एवं गांधीजी के जीवन पर चर्चा एवं संबोधन का कार्यक्रम होगा।


इस समूचे आयोजन में महात्मा गांधी के मानव जीवन के उच्च मूल्यों को जिनमें अंहिसा, सद्भावना, गरीबों के लिए सेवाभाव, शराब बंदी, छुआछुत, महिलाओं की स्वतंत्रता और पंचायत राज जैसे मूल्यों पर आधारित समाज की कल्पना आदि के बारे में चर्चा की जावेगी। प्रदेश कांग्रेस के सभी मोर्चा संगठन युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, भाराछासं, सेवादल एवं विभिन्न विभाग भी पूरे वर्ष विभिन्न अवसरों पर इस शताब्दी वर्ष पर कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

Leave a Comment