- Stay away from these 19 dating warning flag in 2023
- ????ChinaLoveCupid Evaluation 2023 - whatever you have to find out about any of it! ????
- कांग्रेस की जन आक्रोश यात्राओं को मिल रहा है भारी जन समर्थन, वहीं भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पूरी तरह हो रही है फ्लाफ - कांग्रेस
- पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ का इंदौर में बेरोजगार महापंचायत में संबोधन
- आंकड़ों की बाजीगरी से लाड़ली बहनाओं को 450 रू. के गैस सिलेण्डर देने में छल कर रही है शिवराज सरकार !
बीजेपी जिलाध्यक्ष के ख़िलाफ़ फ़रियाद लेकर सीएम शिवराज के पास पहुँची महिला, यौन उत्पीड़न का लगाया आरोप

मध्य प्रदेश बीजेपी के झाबुआ जिला अध्यक्ष पर महिला ने यौन संबंध बनाने के लिए दबाव डालने समेत कई गंभीर आरोप लगाए, पुलिस पर भी शिकायत के बावजूद FIR दर्ज करने से इनकार करने का इल्ज़ाम
भोपाल। मध्य प्रदेश के झाबुआ के बीजेपी जिलाध्यक्ष के खिलाफ एक महिला ने बेहद संगीन आरोप लगाए हैं। बीजेपी जिलाध्यक्ष के रसूख की वजह से पुलिस-प्रशासन में सुनवाई नहीं होने का आरोप लगा रही यह महिला आखिरकार अपनी फरियाद लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास आई है। महिला का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने पर भी झाबुआ की पुलिस उसकी एफआईआर तक दर्ज करने को तैयार नहीं है। लिहाजा वो अब मुख्यमंत्री से इंसाफ मांगने आई है।
महिला का आरोप है कि बीजेपी जिलाध्यक्ष न सिर्फ उस पर यौन संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहे हैं, बल्कि इनकार करने पर उसके बच्चों और पति को जान से मारने की धमकी भी दी है। महिला के पति का कहना है कि आरोपी नेता बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत का करीबी है, इसलिए पुलिस ने उनकी एफआईआर तक दर्ज करने से मना कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला की अपने पति से अनबन चल रही था। वह अपने पति से अलग किराए के मकान में रहती है। सितंबर 2020 में वह अपने पति के विरुद्ध शिकायत करने पुलिस अधीक्षक कार्यालय गई थी। यहीं पर बीजेपी जिलाध्यक्ष लक्ष्मण नायक उसे मिले थे। महिला का आरोप है कि बीजेपी नेता ने उन्हें कहा कि सरकार हमारी है। मैं आपकी पूरी मदद करूंगा। उसके बाद वह मदद के बहाने दिन-रात उन्हें कॉल करने लगे।
महिला ने बताया कि मदद का झांसा देकर बीजेपी जिलाध्यक्ष धीरे-धीरे अपनी हद से आगे बढ़ते हुए अश्लील बातें करने लगे। इतना ही नहीं, कई बार उन्होंने महिला को नहाते वक्त वीडियो कॉलिंग करने और अश्लील फोटो भेजने की भी मांग की। बीजेपी नेता महिला पर खाटू श्याम घूमने जाने का दबाव बनाने लगा और पति से तलाक लेने की बातें कही।
महिला का आरोप है कि बीजेपी नेता ने कहा कि अगर वह अपने पति को तलाक दे देगी तो वो उससे शादी कर लेगा। महिला के मुताबिक ऐसी बातों में उलझाकर लक्ष्मण नायक ने उसका यौन शोषण किया। इसी बीच महिला की उसके पति से अनबन खत्म हो गई और वह वापस अपने पति के साथ रहने लगी। महिला का आरोप है कि इसके बाद भी बीजेपी जिलाध्यक्ष उसे फोन करके प्रताड़ित करता रहा। महिला के मुताबिक बीजेपी जिलाध्यक्ष ने उसे धमकी दी है कि अगर वह उसके साथ संबंध नहीं बनाएगी तो उसके पति और दोनों बेटों को जान से मार दिया जाएगा।
महिला का आरोप है कि उसने इस मामले की लिखित शिकायत थाने में दी है, लेकिन एक महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। महिला के पति ने आरोप लगाया कि नायक उनके काम में भी दखलंदाजी करता है। महिला और उसके पति का कहना है कि अपने आरोपों को साबित करने के लिए उन्होंने ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सुबूत के तौर पर जमा की है। फिर भी आरोपी के राजनीतिक दबदबे की वजह से पुलिस उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।