- वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्राओं को मिल रहा है भारी जन समर्थन - कांग्रेस
- पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया छत्रपति शिवाजीमहाराज प्रतिमा का भव्य अनावरण
- महंगाई डायन खाए जात है, ये गीत भूलकर अबभाजपा सरकार गरीबों के किचन पर कर रही है वार: विभा पटेल
- कोरोना ने माता-पिता को छीना, अब पालक अफसरों ने भी हाथ खींचे
- भोपाल में बारिश से उखड़ी 500 से ज्यादा सड़कें, 2 फीट तक गहरे गड्ढे
जयवर्धन सिंह ने शुरू की किसान सम्मान पदयात्रा, सड़को पर उतरे सैंकड़ों किसान

राघौगढ़- मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। यात्रा से पूर्व प्रदेशभर में कांग्रेस नेताओं द्वारा उपयात्राएं निकाली जा रही है। इसी क्रम में युवा विधायक जयवर्धन सिंह ने राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार सुबह किसान सम्मान पदयात्रा शुरू की।
राघौगढ़ के ग्राम पीपलखेड़ी से शुरू हुई यह पदयात्रा का समापन ढाढोन्या बिजली सब स्टेशन पर किया गया। यात्रा के दौरान जयवर्धन सिंह के साथ सड़कों पर जनसैलाब देखने को मिला। हजारों की संख्या में किसान कांग्रेस विधायक के साथ कदमताल करते दिखे। करीब 13 किलोमीटर तक के इस पदयात्रा में सिंह ने किसानों की समस्याओं को सुना और उनके निवारण के लिए सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ने की बात कही।
जयवर्धन सिंह ने किसानों के बीच सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, ‘बोवनी के समय बिजली काट दी जाती है। जिससे अन्नदाता को खेती करने में परेशानी होती है। इसी कारण किसानों से बिजली कर्मचारियों के विवाद भी होते हैं। वसूली के नाम पर किसानों को भारी भरकर बिल थमा दिए जाते हैं। कुर्की का नोटिस भेजकर किसानों को डराया जा रहा है। भाजपा शासन में किसानों की दुर्गति हो गई है। किसान कर्ज के जाल में फंसते जा रहे हैं।’
कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा कि, ‘भाजपा के दलाल अन्नदाताओं को भी नहीं छोड़ रहे हैं। प्रदेशभर में बीजेपी के नेता यूरिया की दलाली कर रहे हैं। किसान खाद के लिए घंटों लाइन में लगे रहते हैं, बावजूद उन्हें खाद नहीं मिलता। किसानों की मजबूरी का फायदा उठाकर दलाल महंगे दामों पर खाद बेच रहे हैं।’ इस दौरान उन्होंने कमलनाथ सरकार के दौरान किसानों के हित में लिए गए निर्णय का भी उल्लेख किया।