- दिग्विजय सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मांगा इस्तीफा, केंद्र सरकार पर लगाए आरोप
- नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा- कमलनाथ ही हमारे नेता हैं, उन्हीं के नेतृत्व में होगा चुनाव
- उड़ीसा का रेल हादसा सदी का सबसे बड़ा कोलिजन<br>रेल मंत्री इस्तीफा दें - कांग्रेस
- कमलनाथ ही पार्टी का सीएम चेहरा होंगे, उनके नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा - सज्जन सिंह वर्मा
- मंत्रियों की वर्चस्व की लड़ाई के बीच अब सागर में सोशल साइट्स पर पोस्ट वार
पूर्व सीएम कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर बोला हमला, कहा- मप्र में किसान आत्महत्या सबसे अधिक क्यों कर रहे

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अब चुनावी मैदान में उतरकर ताबड़तोड़ चुनावी सभा करना शुरू कर दिया है। देवास के हाटपिपलिया में कमलनाथ ने चुनावी सभा को संबोधित किया। कमलनाथ ने अपने 15 महीनें के कामों का ब्योरा दिया। वहीं चुनाव में कांग्रेस को वोट देने की अपील की।
इस दौरान बीजेपी सरकार की तीखी आलोचना कर बड़े सवाल किए। कमलनाथ ने कहा कि आज मध्यप्रदेश के अधिकारी आज सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं। इन्होंने संविधान के साथ खिलवाड़ किया है। वहीं अब सोशल मीडिया के जरिए भी सरकार के कामों पर बड़ा सवाल किया है।
कमलनाथ ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सवाल किया कि मुख्यमंत्री शिवराज जी,जनता ने तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का निर्णय लिया था। लेकिन आपको जनता का निर्णय कहां शिरोधार्य हुआ? सौदेबाज़ी से,लोकतंत्र की हत्या कर,जनादेश का अपमान कर हमारी सरकार को बीच में ही गिरा दी गई।
शिवराज जी , जनता ने तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का निर्णय लिया था लेकिन आपको जनता का निर्णय कहाँ शिरोधार्य हुआ ?
सौदेबाज़ी से , लोकतंत्र की हत्या कर , जनादेश का अपमान कर हमारी सरकार बीच में ही गिरा दी गयी।
आगे लिखा कि आपकी सरकार में प्रदेश की पहचान माफियाओं से, मिलावटखोरों से थी। हमने अपने 15 माह की सरकार में आपके द्वारा सौंपे गए, ख़ाली ख़ज़ाने से किसानों की कर्ज माफी की। माफियाओं-मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान चलाया। प्रदेश में निवेश लाने का काम किया। युवाओं को रोजगार देने का काम किया। 15 माह में हमने कामों के साथ ही प्रदेश की पहचान बदलने का भी काम किया। आपकी सरकार ने प्रदेश के माथे पर महिलाओं में अत्याचार में नंबर 1 बना दिया। किसानों की आत्महत्याओं मामले, बेरोजगारी ,भ्रष्टाचार, मजदूरों के उत्पादन में भी मध्यप्रदेश को नंबर वन है।