- इंदौर हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत; बावड़ी में लोगों को तलाश रही पुलिस। पूर्व सीएम कमलनाथ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जताया शोक
- सिंधिया और भाजपा ने छोड़ा साथ, बीजेपी नेता ने पकड़ा कांग्रेस का हाथ
- नागदा बिरला प्लांट में हुई हाइड्रोजन गैस लीक, चार मजदूरों की झुलसने से हुई मौत
- मध्यप्रदेश में बेमौसम बारिश का दौर रहेगा ज़ारी, 40 से 60Km प्रतिघंटे की स्पीड से चलेगी आंधी
- 92 हजार से ज्यादा वकील गए हड़ताल पर, वकीलों ने किया तीन दिवसीय हड़ताल का ऐलान
प्रदेश में बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे अपराधी

अपराधियों में खत्म हो गया कानून का भय, खुलेआम पुलिसकर्मियों पर बरसा रहे गोली
भोपाल. प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई है। जिस वजह से अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे। पुलिस पर गोलियां बरसा रहे। ऐसा ही मामला दो दिन पहले इंदौर का सामने आया है। जिसमे कुछ बदमाशों ने शहर के एक बैंक में दिनदाहड़े लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली की बैंक में लूट पाट करने वाले बदमाश सूपर काॅरिडोर के पास मौजूद है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमे दो बदमाश और पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। मुठभेड़ में दो बदमाशों को भी गोली लगी है। वहीं, पांच पुलिसकर्मी घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया है। मुठभेड़ में अंकुर और शुभम को गोली लगी है। जबकि शुभम का पैर टूट गया है। वहीं, बदमाशों को पकड़ने और गोलियों से बचने में एएसपी शशिकांत कनकने, सीएसपी निहित उपाध्याय, बाणगंगा टीआई राजेंद्र सोनी, आरक्षक राहुल शर्मा और मुकेश घायल हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक 10 जुलाई को परदेशीपुरा चैराहा स्थित एक्सिस बैंक में बदमाशों ने 5 लाख 35 हजार की लूट की घटना को अंजाम दिया था। बैंक के सामने एक आरोपी की दुकान थी। उसी में रेकी की थी। दो दिन से पुलिस की टीम बदमाशों को पकड़ने के लिए शहर के साथ अन्य जिलों में दबिश दी थी। इसके बाद सुबह करीब साढ़े तीन बजे सूपर काॅरिडोर ब्रिज के नीचे बदमाश मौजूद की जानकारी मिली। पुलिस जैसे ही वहां पहुंची तो बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने बदमाशों के पास से लगभग तीन लाख रुपए बरामद किए है।