- Stay away from these 19 dating warning flag in 2023
- ????ChinaLoveCupid Evaluation 2023 - whatever you have to find out about any of it! ????
- कांग्रेस की जन आक्रोश यात्राओं को मिल रहा है भारी जन समर्थन, वहीं भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पूरी तरह हो रही है फ्लाफ - कांग्रेस
- पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ का इंदौर में बेरोजगार महापंचायत में संबोधन
- आंकड़ों की बाजीगरी से लाड़ली बहनाओं को 450 रू. के गैस सिलेण्डर देने में छल कर रही है शिवराज सरकार !
दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य के गढ़ में कांग्रेस का झंडा ऊंचा करने के इरादे से मैदान में उतरेंगे

दिग्विजय सिंह अपने 3 दिन के चुनावी दौरे की शुरुआत ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ मुंगावली से करेंगे, मतदान से कुछ दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री के प्रचार में उतरने से कांग्रेस के चुनाव अभियान को नई ताकत मिलेगी
भोपाल। मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में अब महज एक हफ्ते का समय रह गया है। अगले मंगलवार को प्रदेश की जनता सत्ता का भविष्य तय करेगी। ऐसे में कांग्रेस ने अंतिम समय में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज से चुनाव प्रचार अभियान में उतर रहे हैं। अपने तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत वे 27, 28 और 29 अक्टूबर को मुंगावली, अशोकनगर, ब्यावरा और आगर 1विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे। इसके साथ ही साथ वे चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कई बैठकें भी लेंगे।
दिग्विजय सिंह अपने चुनावी दौरे की शुरुआत आज ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ मुंगावली से कर रहे हैं। मुंगावली में वे कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया राम लोधी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुंगावली की जनसभा के बाद दिग्विजय सिंह अशोक नगर जाएंगे जहां वे कांग्रेस उम्मीदवार आशा दोहरे के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। बुधवार 28 अक्टूबर को दिग्विजय सिंह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के साथ भी एक रैली में शामिल होंगे। इसके बाद वे ब्यावरा में भी चुनावी कार्यक्रम में शामिल होंगे और रात्रि विश्राम भी वहीं करेंगे। 29 अक्टूबर को दिग्विजय सिंह आगर मालवा के कानड़ में जनसभा करने के साथ ही साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक भी लेंगे।
दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। लेकिन अब तक वे उपचुनाव से जुड़ी दूसरी जिम्मेदारियों पर ज्यादा ध्यान दे रहे थे। अब उनके भी प्रचार में उतरने से कांग्रेस के चुनाव अभियान को नई ताकत मिलने की उम्मीद है।