- Stay away from these 19 dating warning flag in 2023
- ????ChinaLoveCupid Evaluation 2023 - whatever you have to find out about any of it! ????
- कांग्रेस की जन आक्रोश यात्राओं को मिल रहा है भारी जन समर्थन, वहीं भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पूरी तरह हो रही है फ्लाफ - कांग्रेस
- पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ का इंदौर में बेरोजगार महापंचायत में संबोधन
- आंकड़ों की बाजीगरी से लाड़ली बहनाओं को 450 रू. के गैस सिलेण्डर देने में छल कर रही है शिवराज सरकार !
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को मिली जान से मारने की धमकी

मुख्यमंत्री आवास पर एक गुमनाम पत्र भेजा गया, जिसमें कहा गया है नवीन पटनायक को मारने की साजिश रचने वाला सरगना नागपुर में रहता है
नई दिल्ली। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को जान से मारने की धमकी भरा पत्र मिला है। मुख्यमंत्री आवास पर भेजे गए अनाम पत्र में यह दावा किया गया है कि नवीन पटनायक को मारने की साजिश रची जा रही है। अंग्रेज़ी में लिखे पत्र में यह दावा किया गया है कि नवीन पटनायक को मारने की साजिश रचने वाला सरगना महाराष्ट्र के नागपुर में रहता है।
इस पत्र के मिलने के बाद ओडिशा में हड़कंप मच गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एहतियातन मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही इस पत्र को मद्देनजर रखते हुए जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं। हालांकि चिट्ठी में हत्या की साज़िश रचने वाले सरगना का नाम नहीं बताए जाने और सिर्फ नागपुर का ज़िक्र किए जाने से सुरक्षा एजेंसियों का सरदर्द बढ़ गया है।
राज्य गृह मंत्रालय के विशेष सचिव डॉ संतोष बाला के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में यह बताया जा रहा है कि बीते 5 जनवरी को धमकी भरा यह पत्र मुख्यमंत्री आवास पर भेजा गया था। इस पत्र में भेजने वाले का नाम नहीं लिखा हुआ है। पत्र के मिलने के बाद जांच के आदेश दे दिए गए हैं। और साथ ही मुख्यमंत्री आवास, सचिवालय और नवीन पटनायक की यात्रा के दौरान सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।
इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। बीते 31 दिसंबर को मोहाली के कुछ स्थानों पर अमरिंदर सिंह को जान से मारने की धमकी भरे पोस्टर चस्पा हुए देखे गए थे। जिनमें मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की हत्या करने वाले को दस लाख डॉलर यानी सात करोड़ तीस लाख रुपए इनामी राशि देने की बात कही गई थी। इसके बाद मोहाली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी आरोपी की शिनाख्त नहीं हो पाई है।