कोरोना को लेकर CM शिवराज सिंह चौहान की आज महत्वपूर्ण बैठक, हो सकती है कुछ और सख्ती

  • बोले- यह सचेत और सावधान होने का विषय है

देश के साथ ही प्रदेश में कोरोना के केस जिस तेजी से बढ़ रहे हैं। वो हमारे लिए सावधानी और सचेत होने का विषय है। मैं आज एक महत्वपूर्ण बैठक करूंगा। उसमें कुछ और फैसले संभावित हैं, ताकि लोगों को कोरोना से बचाया जा सके। आम लोगों से निवेदन करता हूं। प्रार्थना करता हूं। निश्चिंत न हों। मास्क लगाएं। सावधानियां रखें। बाकी उपाय भी किए जाएंगे।

बीते एक सप्ताह के रिकॉर्ड को आधार बनाया जाएगा

जानकारी के अनुसार सरकार कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर बीते एक सप्ताह के आंकड़ों पर नजर रख रही है। आज यानी मंगलवार को होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री सभी जिलों के केस की समीक्षा करेंगे। इमसें मुख्य रूप से वहां केस बढ़ने के कारणों पर चर्चा की जाएगी। इसमें वहां होने वाले कार्यक्रम, बाहर से आने वाले व्यक्तियों की संख्या और अन्य कारणों का आंकलन किया जाएगा। भोपाल में सोमवार से धारा 144 लगा दी गई है। इसके बाद कार्यक्रम और खेलकूद गतिविधियों पर भी कुछ पाबंदी लगा दी गई हैं।

भोपाल कलेक्टर के आदेश
भोपाल कलेक्टर के आदेश
भोपाल कलेेक्टर के आदेश पर शहर में धारा 144 लगा दी गई है।
भोपाल कलेेक्टर के आदेश पर शहर में धारा 144 लगा दी गई है।

Leave a Comment