- मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी की EOW में शिकायत:कहा- टाइम पर नहीं कराया FDR रिन्युअल
- चुनाव के बाद न तो किसी का पत्थर का ट्रैक्टर पकड़ा जाएगा न रेत का - एदल सिंह कंसाना
- पूर्व सीएम की सभा के बाद नोट बांट रहे थे भाजपा नेता
- नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शिवपुरी-ग्वालियर में कांग्रेसप्रत्याशी के पक्ष में आमसभा को संबोधित किया
- कांग्रेस का वैभव फिर लौटेगा, जिसमें कलेजा हो संघर्ष का वह कांग्रेस के साथ रहे : जीतू पटवारी
भारत में 5 दिन बाद एक्टिव केस में बढ़ोतरी, 41576 नए मरीज
देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर से बढ़त देखी जा है। बीते 24 घंटे में देश में 41,576 नए मामले दर्ज किए गए। 39,125 मरीज ठीक हुए और 491 की मौत हो गई। ऐसा पांच दिन बाद हुआ है जब 40 हजार से नए मरीजों की पहचान हुई। इससे पहले 5 अगस्त को 45 हजार केस समाने आए थे। वहीं, रिकवर करने वालों की संख्या भी 3 अगस्त के बाद सबसे कम रही। इससे कम 36,552 संक्रमित 3 अगस्त को ठीक हुए थे।
गुरुवार को एक्टिव केस में 1,955 की बढ़ोतरी हुई। बीते पांच दिन से इसमें कमी आ रही थी। अब कुल 3.82 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। उधर, केरल में भी नए केस बढ़े हैं। यहां 23,500 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 19,411 ठीक हुए और 116 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस में 3,973 बढ़ोतरी हुई। यह बीते 8 दिन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 3 अगस्त को 7,899 एक्टिव केस बढ़े थे।
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 41,576
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 39,125
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 491
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.20 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.12 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.29 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.82 लाख