- हटा से भाजपा विधायक उमा देवी खटीक की बेटी सारिका खटीक रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाई
- विपक्ष को दबा रखा है मोदी जी ने, लेकिन हम इनकीसत्ता से डरते नहीं हैं: प्रियंका गांधी
- भाषण के दौरान भावुक हुईं प्रियंका गांधी
- दमोह जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को घर से लाने पड़ रहे पंखे
- 'सनातनियों का जनाजा नहीं अर्थी निकलती है
तेल की बढ़ती कीमतों और महंगाई को लेकर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, राहुल गांधी पहुंचे विजय चौक, सिलेंडर-बाइक पर चढ़ाई फूल माला
महंगाई और तेल की बढ़ती कीमतों के चलते कांग्रेस आज देशभर में प्रदर्शन कर रही है। इसके लिए राहुल गांधी विजय चौक पहुंचे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ महंगाई और बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों के खिलाफ प्रदर्शन कर सिलेंडर और मोटरसाइकिल पर फूल की माला चढ़ाई।
विजय चौक पर राहुल गांधी ने कहा कि राहुल गांधी पिछले 10 दिन में 9 बार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाए गए हैं और इसका परिणाम मध्यम वर्ग और गरीब लोगों पर पड़ता है। हमारी मांग है कि सरकार पेट्रोल-डीज़ल के दाम को बढ़ाना बंद करें। पूरे देश में हमारा प्रदर्शन चलेगा और काफी दिनों तक चलेगा।
वहीं प्रदर्शन के साथ-साथ राहुल गांधी ने ट्विटर पर भी पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा प्रश्न न पूछो ‘फकीर’ से, कैमरे पर बांटे ज्ञान। जुमलों से भरा झोला लेकर, लूटे हिंदुस्तान।