- दिग्विजय सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मांगा इस्तीफा, केंद्र सरकार पर लगाए आरोप
- नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा- कमलनाथ ही हमारे नेता हैं, उन्हीं के नेतृत्व में होगा चुनाव
- उड़ीसा का रेल हादसा सदी का सबसे बड़ा कोलिजन<br>रेल मंत्री इस्तीफा दें - कांग्रेस
- कमलनाथ ही पार्टी का सीएम चेहरा होंगे, उनके नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा - सज्जन सिंह वर्मा
- मंत्रियों की वर्चस्व की लड़ाई के बीच अब सागर में सोशल साइट्स पर पोस्ट वार
कांग्रेस ने कहा- बीडीसी चुनाव की घोषणा एकतरफा हुई, लोकतंत्र का मजाक उड़ाया जा रहा

प्रदेश कांग्रेस ने बीडीसी चुनाव की घोषणा पर सवाल उठाए हैं। पार्टी के नेताओं का कहना है कि सरकार ने सभी विपक्षी नेताओं पर प्रतिबंध लगा रखे हैं। विपक्षी दलों को राजनीतिक गतिविधियां करने की इजाजत नहीं है। ऐसे में भाजपा लोकतंत्र का कौन सा नया मॉडल पेश करने जा रही है। कहा कि विपक्षी दलों पर पाबंदियों को हटाए बिना बीडीसी चुनाव कैसे संभव हो सकते हैं। ऐसी घोषणाएं करके लोकतंत्र का मजाक उड़ाया जा रहा है।
भाजपा विपक्ष मुक्त लोकतंत्र बनाने पर काम कर रही है। राज्य में मौजूदा राजनीतिक और सुरक्षा में बीडीसी चुनाव में कितनी पारदर्शिता रहेगी। कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र को मजबूत बनाने के साथ पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने का काम किया है। 73वें संशोधन से थ्री टायर व्यवस्था को लाया गया। लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बीडीसी चुनाव में ऐसी व्यवस्थाओं को लागू नहीं किया जा रहा है।