- Meet your soulmate on our protected and easy-to-use platform
- मतदाताओं के बीच पहुंचेगी और हाथ जोड़कर उन्हें दिए गए आशीर्वाद के लिए धन्यवाद करेंगी
- संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथिपर कांग्रेसजनों ने किया उनका पुण्य स्मरण
- इंडिया गठबंधन की बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर हुई
- ममता बनर्जी बोलीं- BJP जेबकतरों की पार्टी, गरीबों का मुफ्त राशन बंद किया
अमेरिकी चुनावों से ठीक 32 दिन पहले ट्रम्प के पॉजिटिव आने से कैम्पेन का शेड्यूल बिगड़ा

- ट्रम्प के कोविड-19 पॉजिटिव होने का अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावों पर क्या असर पड़ सकता है?
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों से ठीक 32 दिन पहले डोनाल्ड ट्रम्प कोविड-19 पॉजिटिव हो गए। उनकी उम्र 74 वर्ष है और इसे देखते हुए कहा जा सकता है कि वे हाई-रिस्क में हैं। कम से कम उन्हें क्वारैंटाइन तो होना ही होगा, जिसका मतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के लिए जोर-आजमाइश उनकी तरफ से बदल जाएगी।
क्या अमेरिका में चुनाव प्रचार सस्पेंड हो गया है?
- नहीं। लेकिन प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प के चुनाव प्रचार अभियान पर असर पड़ रहा है। उन्हें शेड्यूल के मुताबिक मिनेसोटा, पेनसिल्वेनिया, वर्जीनिया, जॉर्जिया, फ्लोरिडा और नॉर्थ कैरोलिना जाना था। फिलहाल अभी कुछ साफ नहीं है।
- अब तक ट्रम्प ने कैम्पेन के लिए अपने परिवार के सदस्यों और सीनियर एडमिनिस्ट्रेशन के साथ ही अधिकारियों पर निर्भरता दिखाई है। लेकिन, इस बार उनके करीबी भी क्वारैंटाइन हो चुके हैं। इस वजह से यह ऑपरेशन भी प्रभावित होगा।
- अगली प्रेसिडेंशियल डिबेट 15 अक्टूबर मियामी, फ्लोरिडा में टाउन हॉल फॉर्मेट में होनी है। ऑडियंस के प्रश्न भी होंगे। अब यह आयोजन संदेह में है। हो सकता है कि इवेंट वीडियो-कॉन्फ्रेंस से हो। इसके लिए प्रेसिडेंट की हेल्थ ठीक होना जरूरी है।
यदि अमेरिकी प्रेसिडेंट काम ही नहीं कर सके, तो क्या होगा?
- चुनाव शेड्यूल बदलने को लेकर चर्चा में अभी गंभीरता नहीं है। यदि शेड्यूल बदलना है तो उसके लिए कांग्रेस के दोनों सदनों- डेमोक्रेटिक के नियंत्रण वाले हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और रिपब्लिकन नियंत्रण वाले सीनेट की मंजूरी लेनी होगी।
- कुछ राज्यों में अर्ली वोटिंग शुरू हो गई है। इसके तहत अमेरिका के कुछ राज्यों में वोटर्स को यह सुविधा मिलती है कि यदि वे वोटिंग डे पर पोलिंग बूथ पर जाकर वोट नहीं कर सकते तो वे पहले ही ऐसा कर सकते हैं।