- नागदा बिरला प्लांट में हुई हाइड्रोजन गैस लीक, चार मजदूरों की झुलसने से हुई मौत
- मध्यप्रदेश में बेमौसम बारिश का दौर रहेगा ज़ारी, 40 से 60Km प्रतिघंटे की स्पीड से चलेगी आंधी
- 92 हजार से ज्यादा वकील गए हड़ताल पर, वकीलों ने किया तीन दिवसीय हड़ताल का ऐलान
- नईदुनिया को आगे ले जाने वाले अभय छजलानी ने छोड़ी दुनिया, कमलनाथ ने दी श्रद्धांजलि
- मेरे भाई न कभी डरे हैं, न कभी डरेंगे, सच बोलते हुए जिए हैं, सच बोलते रहेंगे : प्रियंका गाँधी
प्रदेश में सितंबर अंत तक हो जाएंगे उपचुनाव

मध्यप्रदेश विधानसभा की 26 सीटों पर होना है उपचुनाव
भोपाल. प्रदेश की 26 सीटों पर विधानसभा का उपचुनाव सितंबर अंत तक हो जाएंगे. यह जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने एक चैनल को दिए गए इंटरव्यू में दी है. मुख्य चुनाव आयुक्त अरोड़ा ने कहा कि देश में सभी 46 सीटों पर चुनाव होना है. जिनमें मप्र की 26 सीटों पर उप चुनाव समय से करवाए जाएंगे, उसके बाद ही बिहार के आम चुनाव कराए जाएंगे। यानी कोरोना महामारी के बीच संक्रमण से बचाव के उपाय कर मतदान करवाया जाएगा। इधर, मप्र में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को रिक्त सीटों पर उप चुनाव के लिए चुनाव आयोग के निर्देशों का इंतजार है।