- अडानी गेट कांड पर इतने हंगामे के बावजूद प्रधानमंत्री ने एक शब्द तक नहीं बोला, लोकसभा में हंगामा
- RBI ने आम आदमी को फिर दिया झटका, कार और होम लोन फिर होंगे महंगे
- खड़गे ने साधा सीधा निशाना, बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक करीबी दोस्त की संपत्ति 2.5 साल में 13 गुना बढ़ गई
- महात्मा गांधी की आलोचना पर BJP विधायक ने बजाई ताली, वीडियो वायरल, नोटिस हुआ जारी
- कमलनाथ पहुंचे उमरिया, बोले- जनता समझ रही है शिवराज सिंह चौहान नाटक नौटंकी कर रहे हैं
RSS के गढ़ नागपुर में भाजपा की करारी हार, कांग्रेस को मिली बड़ी जीत

नागपुर- महाराष्ट्र के नागपुर में पंचायत समिति के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के पदों पर हुए चुनावों में बीजेपी को तगड़ा झटका लगा है। यहां कांग्रेस ने पंचायत समिति की अधिकांश सीटों पर कब्जा जमा लिया है। बीजेपी पंचायत समिति के अध्यक्ष का एक भी पद नहीं जीत सकी और इन चुनावों में उपाध्यक्ष की केवल तीन सीटें ही पार्टी के खाते में आईं। RSS के गढ़ में बीजेपी का यह प्रदर्शन पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
नतीजों की बात करें तो कांग्रेस ने 13 में से 9 प्रमुख पद अपने नाम किए हैं, वहीं 8 उपप्रमुख पर भी पार्टी का परचम लहराया है। कांग्रेस पार्टी ने अध्यक्ष के तीन पद हासिल किए, जबकि शिवसेना ने अध्यक्ष के एक पद पर जीत दर्ज की। वहीं बीजेपी के खाते में सिर्फ तीन उपप्रमुख गए हैं।
बीजेपी के लिए ये हार ज्यादा बड़ी इसलिए भी मानी जा रही है कि क्योंकि कई बड़े नेता खुद इसी क्षेत्र से आते हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का ये गढ़ रहा है। आरएसएस का मुख्यालय भी नागपुर में ही है। लेकिन कांग्रेस ने इसी गढ़ को ध्वस्त कर कर दिया है।
इस जीत के बाद कांग्रेस उत्साहित नजर आ रही है। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और कांग्रेस ग्रामीण इकाई के प्रमुख राजेंद्र मुलक ने कहा कि पंचायत समिति के नतीजों ने भाजपा कैडर को निराश कर दिया है, क्योंकि पार्टी को आरएसएस और वरिष्ठ नेताओं नितिन गडकरी, देवेंद्र फडणवीस और चंद्रशेखर बावनकुले के घरेलू मैदान पर करारी हार का सामना करना पड़ा है।