- नागदा बिरला प्लांट में हुई हाइड्रोजन गैस लीक, चार मजदूरों की झुलसने से हुई मौत
- मध्यप्रदेश में बेमौसम बारिश का दौर रहेगा ज़ारी, 40 से 60Km प्रतिघंटे की स्पीड से चलेगी आंधी
- 92 हजार से ज्यादा वकील गए हड़ताल पर, वकीलों ने किया तीन दिवसीय हड़ताल का ऐलान
- नईदुनिया को आगे ले जाने वाले अभय छजलानी ने छोड़ी दुनिया, कमलनाथ ने दी श्रद्धांजलि
- मेरे भाई न कभी डरे हैं, न कभी डरेंगे, सच बोलते हुए जिए हैं, सच बोलते रहेंगे : प्रियंका गाँधी
विधायकों को लुभाने में जुटी भाजपा, कोरोना से भयावह हुई प्रदेश की स्थिति

प्रदेशभर में 17623 हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या, 653 ने गवाई जान
भोपाल. कांग्रेसी विधायकों की खरीद फरोख्त कर सत्ता की कुर्सी हथियाने वाली प्रदेश की भाजपा सरकार कोरोना महामारी को लेकर सतर्क नही है। महामारी की रोकथाम करने का उपाय करने की बजाय विधायकों की खरीद फरोख्त में जुटी हुई है। जिसके चलते प्रदेश में कोरोना वायरस लगातार अपने पांव पसार रहा है। 24 घंटों के दौरान रात तक प्रदेश में कोरोना के 653 नए मामले सामने आए हैं। अब प्रदेश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 17632 हो गई है। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में रविवार रात तक 84 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि, मरने वालों की संख्या सिर्फ इसी शहर में अब तक 265 हो चुकी है। राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटों के दौरान रविवार रात तक 95 नए पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं, शहर में अब तक 121 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। हालांकि, प्रदेशभर में अब तक कोरोना से संक्रमित होकर जान गवाने वालों की संख्या 653 हो चुकी है।
इंदौर के हालात बेहद खराब
प्रदेश में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। रविवार को शहर में 84 नए मामले सामने आए हैं। इंदौर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 5260 हो चुकी है। जबकि, शहर में अब भी 1014 केसेज एक्टिव हैं। वहीं, कोरोना का शिकार होकर शहर में अब तक 265 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। तो वहीं 3981 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।
भोपाल के भी तेजी से बिगड़ रहे हालात
रविवार को राजधानी भोपाल में कोरोना के 95 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3502 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 121 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। इनमें से 2642 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 739 एक्टिव केसेज हैं।