- वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्राओं को मिल रहा है भारी जन समर्थन - कांग्रेस
- पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया छत्रपति शिवाजीमहाराज प्रतिमा का भव्य अनावरण
- महंगाई डायन खाए जात है, ये गीत भूलकर अबभाजपा सरकार गरीबों के किचन पर कर रही है वार: विभा पटेल
- कोरोना ने माता-पिता को छीना, अब पालक अफसरों ने भी हाथ खींचे
- भोपाल में बारिश से उखड़ी 500 से ज्यादा सड़कें, 2 फीट तक गहरे गड्ढे
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के काफिले पर भाजपा ने किया पथराव

अनूपपुर दौरे पर गए पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के काफिले को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रोकने की कोशिश की। उन्हें काले झंडे दिखाए और विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व सीएम की सुरक्षा में लगे गार्डों ने उन्हें रोका, लेकिन उनसे भी भाजयुमो कार्यकर्ता भिड़ गए और मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए धक्का-मुक्की करने लगे। इसके बाद पीछे से काफिले पर पथराव भी किया गया। कांग्रेस ने इस पर सख्त आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने काफिले पर पथराव किया है। इसे लेकर पूर्व मंत्री जीतू पटवारी और पीसी शर्मा भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
बुधवार को अनूपपुर में पूर्व सीएम कमलनाथ कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। यहां भाजयुमो कार्यकर्ता उनके काफिले के सामने आ गए और काले झंडे दिखाने लगे। बीच में चल रही कमलनाथ की इनोवा कार को घेर लिया और नारेबाजी करने लगे। इसके बाद सुरक्षा गार्ड आए तो उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को वहां से खदेड़ा। जब काफिला निकलने लगा तो वह पीछे से काले झंडे दिखाकर भाजपा कार्यालय के पास पथराव किया गया।
इसके बाद कमलनाथ अनूपपुर पहुंचे। वहां जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां पर भाजपा प्रत्याशी और मंत्री बिसाहू लाल सिंह हैं, जो मार्च में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। कांग्रेस ने यहां से विश्वनाथ सिंह कुंजाम को प्रत्याशी बनाया है।