- इंदौर हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत; बावड़ी में लोगों को तलाश रही पुलिस। पूर्व सीएम कमलनाथ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जताया शोक
- सिंधिया और भाजपा ने छोड़ा साथ, बीजेपी नेता ने पकड़ा कांग्रेस का हाथ
- नागदा बिरला प्लांट में हुई हाइड्रोजन गैस लीक, चार मजदूरों की झुलसने से हुई मौत
- मध्यप्रदेश में बेमौसम बारिश का दौर रहेगा ज़ारी, 40 से 60Km प्रतिघंटे की स्पीड से चलेगी आंधी
- 92 हजार से ज्यादा वकील गए हड़ताल पर, वकीलों ने किया तीन दिवसीय हड़ताल का ऐलान
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह बोले- संस्कारों से ही रूक सकती है रेप की घटनाएं

बलिया: अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का एक और बड़ा बयान सामने आया है। रामराज्य में रेप जैसी घटना के सवाल पर विधायक सुरेंद्र सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि बलात्कार जैसी घटनाएं सिर्फ संस्कार से रूक सकती है। न कि शासन से और न ही तलवार से। माता पिता अपनी बेटियों को संस्कार सिखाएं।
विधायक सुरेंद्र सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि देखिए मैं एक विधायक के साथ-साथ शिक्षक भी हूं। ये घटनाएं सिर्फ संस्कार से रूक सकती है, शासन और तलवार से रुकने वाला नहीं है। सभी माता-पिता का धर्म है कि अपनी जवान बेटियों को एक संस्कारिक वातावरण में रहने, चलने और एक शालीन व्यवहार में चलने का तरीका सिखाना चाहिए। ये सब लोगों का धर्म है, मेरा भी धर्म है, सरकार का भी धर्म है और माता पिता का भी धर्म है। जहां सरकार का रक्षा करने का धर्म है, वहीं परिवार का धर्म है बच्चों में अच्छा संस्कार डालें। सरकार और संस्कार मिलकर भारत को सुंदर रूप दे सकता है, नहीं तो कोई दूसरी विधा नहीं है जो ऐसी घटनाओं को रोक सके।