- Stay away from these 19 dating warning flag in 2023
- ????ChinaLoveCupid Evaluation 2023 - whatever you have to find out about any of it! ????
- कांग्रेस की जन आक्रोश यात्राओं को मिल रहा है भारी जन समर्थन, वहीं भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पूरी तरह हो रही है फ्लाफ - कांग्रेस
- पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ का इंदौर में बेरोजगार महापंचायत में संबोधन
- आंकड़ों की बाजीगरी से लाड़ली बहनाओं को 450 रू. के गैस सिलेण्डर देने में छल कर रही है शिवराज सरकार !
ओडिशा में बीजेपी विधायक ने की खुदकुशी की कोशिश, किसानों के साथ हो रहे बर्ताव से हैं नाराज़

विधायक का कहना है कि सरकार किसानों की समस्या पर ध्यान नहीं दे रही है, किसानों को मंडियों में धान बेचने में समस्या आ रही है
भुवनेश्वर। शुक्रवार शाम को ओडिशा विधानसभा में बीजेपी के एक विधायक ने सदन की कार्यवाही के दौरान आत्महत्या की कोशिश की। देवगढ़ सीट से बीजेपी विधायक सुभाष चंद्र पाणिग्रही ने बीच सदन में सैनिटाइज़र पीने का प्रयास किया। लेकिन विधायक के पास ही बैठीं बीजेपी की एक अन्य विधायक कुसुम टेटे ने उन्हें ऐसा करने से रोक लिया। आत्महत्या करने की कोशिश करने वाले विधायक का आरोप है कि राज्य सरकार किसानों पर ध्यान नहीं दे रही है, इसलिए मजबूरन उन्होंने ऐसा कदम उठाने की कोशिश की।
शुक्रवार को ओडिशा विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। सदन में मचे बवाल के कारण दो बार सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा। शाम करीबन 4 बजे जब नवीन पटनायक सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री पीवी स्वैन धान खरीद पर अपना बयान पढ़ रहे थे कि तभी सदन में मौजूद सुभाष चंद्र पाणिग्रही ने अपनी जेब से सैनिटाइज़र निकाल लिया। विधायक को ऐसा करता देख तुरंत उनके बगल में बैठीं कुसुम टेटे ने पाणिग्रही को ऐसा करने से रोक लिया। कुसुम टेटे ने विधायक के हाथों से बोतल ले लिया।
सरकार किसानों पर ध्यान नहीं दे रही है: पाणिग्रही
विधायक की आत्महत्या की कोशिश करने पर सदन का माहौल और गर्मा गया। जल्द ही पाणिग्राही का मेडिकल टेस्ट कराया गया। हालत स्थिर होने के बाद पाणिग्रही ने अपनी इस हरकत के बारे में मीडिया को बताया। पाणिग्रही ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र के किसानों को मंडियों में धान बेचने काफी दिक्कत आ रही है। लेकिन सरकार है कि किसानों पर ध्यान ही नहीं देना चाहती। पाणिग्रही ने कहा कि उनसे पहले तो उनके क्षेत्र के किसान आत्महत्या करने पर उतारू हैं। इसलिए उन्होंने सदन में सैनिटाइज़र पीने का फैसला किया।इससे पहले शुक्रवार को विधानसभा का सत्र शुरू होते ही विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया था। कांग्रेस और बीजेपी ने धान खरीदी के मुद्दे पर राज्य सरकार को जमकर निशाना बनाया।