- दिग्विजय सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मांगा इस्तीफा, केंद्र सरकार पर लगाए आरोप
- नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा- कमलनाथ ही हमारे नेता हैं, उन्हीं के नेतृत्व में होगा चुनाव
- उड़ीसा का रेल हादसा सदी का सबसे बड़ा कोलिजन<br>रेल मंत्री इस्तीफा दें - कांग्रेस
- कमलनाथ ही पार्टी का सीएम चेहरा होंगे, उनके नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा - सज्जन सिंह वर्मा
- मंत्रियों की वर्चस्व की लड़ाई के बीच अब सागर में सोशल साइट्स पर पोस्ट वार
बिहार भाजपा उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने पार्टी का दामन छोड़ा, एलजेपी में हुए शामिल

बिहार भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) प्रमुख चिराग पासवान की उपस्थिति में एलजेपी में शामिल हुए। जानकारी के अनुसार दिनारा विधानसभा सीट पार्टी को नहीं मिलने पर इस क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) उम्मीदवार के रूप में वह चुनाव लड़ेंगे।
श्री सिंह ने मंगलवार को यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि दिनारा क्षेत्र की जनता के दबाव में वह इस क्षेत्र से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इस इलाके के लोग उनपर चुनाव लड़ने के लिए बेहद दबाव बनाए हुए हैं। लोगों के अत्यधिक प्यार को वह दरकिनार नहीं कर सकते। लिहाजा उन्होंने हर हाल में इस क्षेत्र से चुनाव लड़ने का मन बना लिया है।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और भाजपा के बीच सीटों के तालमेल के तहत यह सीट जदयू के खाते में चली गई है।
इस क्षेत्र से जेडीयू के मौजूदा विधायक और मंत्री जय कुमार सिंह को फिर से प्रत्याशी बनाया गया है। साल 2015 में भाजपा जब जेडीयू से अलग होकर विधानसभा चुनाव मैदान में उतरी थी तब भी इस सीट से श्री राजेंद्र सिंह ही भाजपा के प्रत्याशी थे और वह जदयू प्रत्याशी श्री जय कुमार सिंह से लगभग 2700 वोट से हार गए थे।
राजेंद्र सिंह साल 1983 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ गए थे। साल 2004 में वह भाजपा से जुड़े और उन्होंने वाराणसी में संगठन मंत्री का दायित्व संभाला। इसके बाद वर्ष 2013 में झारखंड के प्रदेश संगठन महामंत्री भी बने।