- आदिवासी न्याय प्रिय होता है, कभी भी अन्याय को बर्दाश्त नहीं करता - दिग्विजय सिंह
- गुजरात में बीजेपी नेता के बेटे ने बूथ कैप्चर किया
- प्रियंका बोलीं- मां ने राहुल को आपके पास भेजा
- पीएम बोले- शहजादे ने अडाणी-अंबानी को गाली देना बंद किया, क्या टेंपो भरकर माल पहुंचा है
- रॉबर्ट वाड्रा बोले- शायद राज्यसभा जाकर लोगों की सेवा करूं, राजनीति में जरूर उतरूंगा
भारत जोड़ो यात्रा किसी कीमत पर नहीं रुकेगी, हरियाणा के नूंह में बोले राहुल गाँधी
नई दिल्ली- कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि यात्रा को रोकने के लिए कोरोना का बहाना बनाया जा रहा है। हकीकत ये है कि हिंदुस्तान की सच्चाई से ये लोग डर गए हैं। राहुल गांधी की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब न के बराबर केस होने के बावजूद केंद्र सरकार ने अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं मीडिया द्वारा भी लोगों को कोरोना के नाम पर डराने की भरपूर कोशिशें की जा रही है।
राहुल गांधी ने गुरुवार को हरियाणा के नूंह में एक जनसभा को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि भारत जोड़ो यात्रा किसी कीमत पर नहीं रुकेगी। राहुल गांधी ने कहा, ‘इन्होंने नया आइडिया निकाला है। मुझे चिट्ठी लिखी कि कोविड आ रहा है यात्रा बंद करो। कोविड आ रहा है यात्रा बंद करो। अब भैया मतलब आप देखिए अब यात्रा को रोकने के लिए बहाने बन रहे हैं। मास्क पहनो यात्रा बंद करो कोविड फैल रहा है। सब बहाने हैं। हिंदुस्तान की शक्ति हिंदुस्तान की सच्चाई से से ये लोग डर रहे हैं। इसलिए यात्रा को रोकने की साजिश कर रहे हैं।’
दरअसल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राहुल गांधी को पत्र लिखा था कि उनकी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा है। चीन में बढ़ते मामलों का हवाला देते हुए, मंडाविया ने मंगलवार को अपने पत्र में राहुल गांधी से राष्ट्रीय हित में अपनी यात्रा को स्थगित करने का अनुरोध किया था।
कांग्रेस के सीनियर नेता सलमान खुर्शीद ने इस संबंध में कहा कि एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ‘कांग्रेस अपनी यात्रा में कोविड से बचाव संबंधी तमाम सावधानियों का पालन सबसे पहले हर हाल में करेगी, लेकिन यात्रा नहीं रुकेगी, नहीं रुकेगी, नहीं रुकेगी। लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर पार्टी और व्यक्ति को अपनी बात कहने का अधिकार है। कांग्रेस की इस यात्रा से सरकार डर गई है इसीलिए तरह-तरह की आदेश और पत्र जारी किए जा रहे हैं। जिन्हें कोविड से डर नहीं लगा वे यात्रा से डर गए। हम किसी भी पत्र को गम्भीरता से नहीं ले रहे।’
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने 21 दिसंबर को मेवात के नूंह के रास्ते हरियाणा में एंट्री की थी। हरियाणा में यात्रा दो चरणों में है। 23 दिसंबर को फरीदाबाद होते हुए यात्रा दिल्ली की ओर पहुंचेगी। दिल्ली में यात्रा 24 दिसंबर को प्रवेश करेगी। वहीं हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण 6 जनवरी को शुरू होगा।