प्रदेश गौरव लक्ष्मीबाई, दुर्गावती, अहिल्याबाई एवं अवंती बाई के नाम से अलग-अलग श्रेणियों में एक-एक लाख रूपए के पुरस्कार की स्थापना होगी-मप्र कांग्रेस का वचन पत्र

महिलाओं के गौरव-सम्मान को जन-जन में स्थापित करने के लिए महिला कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्ति/संस्था/संगठन को मध्यप्रदेश की गौरव रानी लक्ष्मीबाई, रानी दुर्गावती, देवी अहिल्याबाई एवं अवंती बाई लोधी के नाम से अलग-अलग श्रेणियों में एक-एक लाख रूपए के पुरस्कार प्रतिवर्ष दिए जाएंगे। यह वचन कमलनाथ ने लिए है महिलाओं के सम्मान हुए। इससे प्रदेश की महिला सशक्त बनेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश में बहन-बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा-सम्मान दिलाना हमारी सरकार की प्राथमिकता थी और रहेगी। यह हमारे वचन पत्र का प्रमुख बिंदु है। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री ने ये भी माना है कि पिछले कई वर्षों से मध्य प्रदेश महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों से बदनाम हुआ है। देशभर में शीर्ष राज्यों में शामिल रहा है, लेकिन हम इस दाग को धोने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं और सरकार में आते ही पूर्ण समर्पण से करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सिलसिलेवार 5 ट्वीट करके महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों को लेकर चिंता जताई है। 

दुष्कर्म की घटनाएं: कमलनाथ बोले इस प्रकार की घटनाएं निंदनीय हैं। इस पर कमलनाथ ने कहा कि हम नारों, घोषणाओं, दिखावटी अभियानों और नामों में विश्वास नहीं करते हैं। महिलाओं, बहन-बेटियों के साथ होने वाले अपराधों को लेकर हमारी सरकार गंभीर थी। पर शिवराज सिंह की यह सरकार इस मामले में हमारी सरकार से विपरीत और नकारात्मक दिशा में अपने मानक स्थापित कर रही है। ऐसे अपराध और उसके अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। 

बहन-बेटियों की सुरक्षा में कोताही नहीं बरती जाए 
प्रदेश में पुलिस प्रशासन अपनी मनमानी कर रहे है। महिलाओं और बहन-बेटियों की सुरक्षा में कोताही बरती जा रही है। ऐसी घटनाएं और उसे लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महिलाओं को कार्यस्थलों के आस-पास समुचित सुरक्षा के प्रबंध किए जाएंगा और पहले भी हमने किया था जिसका असर सबने देखा था। इस तरह की शिकायतों पर फौरन कार्रवाई की जाती थी। बहन-बेटियों से संवाद भी किया जाता था। हम इस प्रक्रिया में सतत सुधार लाने के लिए वचनद्ध है। इसके लिए हमने इन प्रेरणादायी महिलाओं और प्रदेश की आदर्श महिलाओं के नाम से पुरुस्कार स्थापित करने का वचन लिया है। इससे महिलाओं के सम्मान और दयैनीय स्थिति में सुधार होगा।

Leave a Comment