- Cupido filippino Evaluation nel 2020: Functions , Professionals , Drawbacks
- What Rewards May I Win? Huuuge Casino Help Cente
- Partners Can Share Their Love of Flora & Fauna al Peggy Notebaert Nature Museum di Chicago
- भगोरिया में शामिल हुए कांतिलाल भूरिया
- कांग्रेस के बैंक खातों को सीज करने पर कमलनाथ बोले-सरकार निचले स्तर पर उतर आयी है
25 दिसंबर के बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड, राजधानी भोपाल में सर्दियों में गर्मी जैसा मौसम
भोपाल- मध्यप्रदेश में क्रिसमस का सेलिब्रेशन कड़ाके की ठंड में मनेगा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो अभी दो-तीन तक दिन-रात का पारा चढ़ा रहेगा। कुछ शहरों में दो से तीन डिग्री तक पारा बढ़ेगा, लेकिन इसके बाद गिरावट होगी यानि न्यू ईयर पर तेज ठंड रहेगी। मौसम वैज्ञानिक अभिजीत चक्रवती ने बताया कि 3 दिन तक रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद तापमान लुढ़कने लगेगा। ठंड का असर बढ़ जाएगा।
खरगोन में दिन सबसे ज्यादा गर्म
हवाओं का रुख बदलने से मौसम में बदलाव आया है। इसके चलते तीन दिन से दिन और रात का पारा चढ़ने लगा है। खरगोन में दिन का पारा 32 और रात का तापमान 14 डिग्री तक पहुंच गया है। भोपाल में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार चल रहा है। नर्मदापुरम, खंडवा, रतलाम, दमोह, मंडला और उमरिया में भी पारा 30 डिग्री या इससे ज्यादा है। दिन के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। दमोह, नरसिंहपुर, सागर, सिवनी, बैतूल, भोपाल, धार, गुना, नर्मदापुरम, इंदौर, खंडवा, राजगढ़, रतलाम और उज्जैन में पारा 10 से 15 डिग्री तक चल रहा है।
25 दिसंबर से बढ़ेगी ठंड
मौसम वैज्ञानिक अशफाक हुसैन ने बताया कि एक-दो दिन में एक बार फिर हल्के बादल आ सकते हैं। इससे रात का तापमान बढ़ सकता है। 25 दिसंबर तक तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
इंदौर में अब तक एक भी कोल्ड डे नहीं
इंदौर में भी इस बार का दिसंबर पसीना लाने वाला बीत रहा है। दोपहर में तेज धूप महसूस हो रही है। दशक में पहला ऐसा दिसंबर है, जिसके 22 दिन बीत गए हैं, लेकिन एक भी कोल्ड डे या सीवियर कोल्ड डे घोषित नहीं हुआ है। अगले चार-पांच दिन और रात में भी कड़ाकेदार ठंड के आसार नहीं हैं। बुधवार रात तापमान 14.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा। इसी तरह दिन का तापमान 29.8 डिग्री दर्ज किया गया।
ठंड इसलिए हो रही बेअसर
मौसम विशेषज्ञ अजय कुमार शुक्ला के मुताबिक अक्टूबर में पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई थी। नवंबर और अब दिसंबर में बर्फबारी बिल्कुल नहीं हो रही है। नतीजा यह कि उत्तर से जो हवा आ रही है, उसमें ठंडापन नहीं है। बर्फ से ढंके पहाड़ों से टकराकर हवा आती है तो पारा भी इकाई के अंक में पहुंच जाता है। पश्चिमी विक्षोभ को समाप्त हुए चार दिन हो गए हैं। आसमान साफ होते ही ठंड चमकती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा है। इसके पीछे कारण यह है कि पहाड़ ही सूखे हैं।
दशक में 5 से 10 दिन तक रहे हैं कोल्ड डे
पिछले एक दशक की बात की जाए तो इंदौर में दिसंबर में कम से कम 5 और अधिकतम 10 दिन कोल्ड या सीवियर कोल्ड डे के रूप में बीते हैं। रात का पारा 4 से 6 डिग्री के बीच गया है, जबकि अधिकतम तापमान 12 से 15 डिग्री तक रिकॉर्ड हुआ है।
भोपाल में चटक रही धूप, पारा 30 के ऊपर
भोपाल में दिन में ठंड नहीं पड़ रही है। वहीं रात में मौसम के तेवर नरम बने हुए हैं। गुरुवार को दिन में पारा 30.5 डिग्री पर पहुंच गया। बुधवार के मुकाबले इसमें 1.2 डिग्री का इजाफा हुआ। दिन में अच्छी खासी धूप भी चटकी। इससे पहले शहर में 27 नवंबर को दिन का तापमान 30.3 डिग्री दर्ज किया गया था। रात का तापमान 12.8 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में इसमें 0.8 डिग्री की गिरावट हुई। देर रात दो बजे के बाद तड़के 4:30 बजे तक ठंडी हवा भी चली। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि आसमान साफ है। दिन में तेज हवा भी नहीं चल रही। इस कारण सोलर रेडिएशन तेजी से हो रहा है। इसका मतलब यह है कि सूरज की किरणे सीधी पड़ रही हैं, तो रेडिएशन ज्यादा हो रहा है। इसी कारण सुबह 8:30 से दोपहर 2:30 बजे तक 6 घंटे में तापमान में करीब 14.8 डिग्री की बढ़ोतरी हो गई थी। सुबह 8:30 पारा 15.4 डिग्री पर था जो दोपहर 2:30 बजे 30.2 डिग्री पर पहुंच गया था।