- नागदा बिरला प्लांट में हुई हाइड्रोजन गैस लीक, चार मजदूरों की झुलसने से हुई मौत
- मध्यप्रदेश में बेमौसम बारिश का दौर रहेगा ज़ारी, 40 से 60Km प्रतिघंटे की स्पीड से चलेगी आंधी
- 92 हजार से ज्यादा वकील गए हड़ताल पर, वकीलों ने किया तीन दिवसीय हड़ताल का ऐलान
- नईदुनिया को आगे ले जाने वाले अभय छजलानी ने छोड़ी दुनिया, कमलनाथ ने दी श्रद्धांजलि
- मेरे भाई न कभी डरे हैं, न कभी डरेंगे, सच बोलते हुए जिए हैं, सच बोलते रहेंगे : प्रियंका गाँधी
गुना में 20 लाख की लूट करने वाले आरोपी गिरफ्तार

बीते सोमवार यानि 12 अक्टूबर को नानाखेड़ी गल्ला मंडी गेट के सामने दिनदहाड़े व्यापारी के मुनीम के साथ 20 लाख लूट करने वाले आरोपियों को पकड़ लिया है।
भास्कर ने भी अपने सूत्रों के हवाले शुक्रवार को ही संभावना जता दी थी कि इस घटना के तार आसपास के राज्यों से जुड़े हो सकते हैं। एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि आरोपी पैरों में जो जूतियां पहने हैं वह आमतौर पर राजस्थान में इस्तेमाल होती हैं। पकड़े गए आरोपियों में से दो नैना बंजारा और संदीप बंजारा बारां के रहने वाले हैं। जबकि तीसरा आरोपी सागर सिंह का संबंध राघौगढ़ से है। चौथा आरोपी भोला फरार है। इनसे 10 लाख 63 हजार जब्त किए गए हैं।
पुन: हड़ताल पर जा रहे थे व्यापारी : आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर व्यापारी 12 को ही हड़ताल पर चले गए थे। बाद में आश्वासन पर उन्होंने डाक शुरू कर दी। 15 को ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन ने फिर हड़ताल की चेतावनी दे दी। अगर आरोपी नहीं पकड़े जाते तो 19 अक्टूबर से मंडी में फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो जाती।