- Stay away from these 19 dating warning flag in 2023
- ????ChinaLoveCupid Evaluation 2023 - whatever you have to find out about any of it! ????
- कांग्रेस की जन आक्रोश यात्राओं को मिल रहा है भारी जन समर्थन, वहीं भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पूरी तरह हो रही है फ्लाफ - कांग्रेस
- पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ का इंदौर में बेरोजगार महापंचायत में संबोधन
- आंकड़ों की बाजीगरी से लाड़ली बहनाओं को 450 रू. के गैस सिलेण्डर देने में छल कर रही है शिवराज सरकार !
सिंधिया समर्थक मंत्री सिलावट ने प्रधानमंत्री मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी और शिवराज को बताया कलंक

ैंगस्टर विकास दुबे एनकाउंटर मामले में इंदौर में कर रहे पत्रकार वार्ता के दौरान मंत्री तुलसी की फिसली जुबान
भोपाल. कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सिंधिया समर्थक मंत्री तुलसी सिलावट ने शुक्रवार को इंदौर में विकास दुबे एनकाउंटर मामले को लेकर प्रेस वार्ता की। इसमें उनकी जुबान फिसल गई। उन्होंने अपने ही पार्टी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कलंक बताया। जिससे देशभर में हड़कंप मच गया। भाजपा नेता मंत्री सिलावट का यह बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। आलोचना शुरू हो गई। लोगों ने जमकर उन्हें ट्रोल किया। तरह-तरह की लोगों ने टिप्पणी करना शुरू कर दिया।
इधर भाजपा सांसद ने गैंगस्टर को जी लगाकर दिया सम्मान
इंदौर से ही भाजपा सांसद लालवानी ने गैंगस्टर विकास दुबे के बारे में प्रतिक्रिया देते हुए उसे जी लगाकर संबोधित किया। सासंद द्वारा 8 पुलिसकर्मियों के हत्यारे को जी जैसे सम्मानसूचक शब्द से संबोधित करने पर सोशल मीडिया में उनकी भी आलोचना हो रही है। सांसद ने जिस तरह एक गैंगस्टर विकास दुबेजी कहा है उससे विकास दुबे और भाजपा के कनेक्शन की जो शंकाएं सोशल मीडिया पर व्यक्त की जा रही थीं, उसे बल मिला है।
