- नागदा बिरला प्लांट में हुई हाइड्रोजन गैस लीक, चार मजदूरों की झुलसने से हुई मौत
- मध्यप्रदेश में बेमौसम बारिश का दौर रहेगा ज़ारी, 40 से 60Km प्रतिघंटे की स्पीड से चलेगी आंधी
- 92 हजार से ज्यादा वकील गए हड़ताल पर, वकीलों ने किया तीन दिवसीय हड़ताल का ऐलान
- नईदुनिया को आगे ले जाने वाले अभय छजलानी ने छोड़ी दुनिया, कमलनाथ ने दी श्रद्धांजलि
- मेरे भाई न कभी डरे हैं, न कभी डरेंगे, सच बोलते हुए जिए हैं, सच बोलते रहेंगे : प्रियंका गाँधी
शनिवार को 61 हजार 893 केस आए, 72 हजार 583 मरीज ठीक हुए और 1031 की मौत हुई

देश में कोरोनावायरस के मरीजों का आंकड़ा 74.92 लाख हो गया है। आज यह 75 लाख के पार हो जाएगा। अब तक 65.94 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.14 लाख जान गंवा चुके हैं। शनिवार को 1031 संक्रमितों की मौत हो गई। 2 अक्टूबर के बाद पहली बार एक दिन में मौत का आंकड़ा 1000 के पार गया।
हालांकि, राहत की बात है कि इलाज करा रहे मरीजों की संख्या आठ लाख से नीचे आकर 7.83 लाख पर पहुंच गई है। यह पिछले महीने 17 सितंबर को 10.17 लाख के पीक पर पहुंची थी। शनिवार को 61 हजार 893 केस आए, 72 हजार 583 मरीज ठीक हो गए।
पूरी दुनिया तक वैक्सीन पहुंचाने के प्रयास करने होंगे- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोरोनावायरस की स्थिति और वैक्सीन डिस्ट्रीब्यूशन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा, ”अभी बांग्लादेश, अफगानिस्तान, भूटान, मालदीव, मॉरिशस, नेपाल और श्रीलंका जैसे देशों से वैक्सीन के ट्रायल के लिए समझौते हुए हैं। लेकिन, हमें केवल यहीं तक सीमित नहीं रहना चाहिए। सभी को मिलकर ऐसा प्रयास करना होगा कि वैक्सीन आने पर पूरी दुनिया को इसका फायदा मिल सके।”
कोरोना अपडेट्स
- महाराष्ट्र सरकार ने दशहरा से जिम और फिटनेस सेंटर फिर खोलने की मंजूरी दे दी है। मार्च से ही कोरोना संकट को देखते हुए इसे बंद कर दिया गया था।
- जम्मू-कश्मीर सरकार ने राज्य में मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार के लिए 238 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी है। इससे राज्य के अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई की जाएगी।
- भारत में रूसी वैक्सीन स्पुतनिक वी के दूसरे और तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल को मंजूरी दे दी गई है। 16 सितंबर को रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड और भारत की फार्मास्यूटिकल कंपनी डॉ. रेड्डी के बीच भारत में स्पुतनिक वी के ट्रायल और डिस्ट्रीब्यूशन को लेकर सहमति बनी थी।