- मृत पटवारी की बेटी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- मेरे पिता की ईमानदारी से पुलिस को होती थी तकलीफ!
- दिग्विजय सिंह ने वित्त विभाग के दो IAS पर लगाया 250 करोड़ के घोटालों का आरोप
- बालाघाट मामले में प्रमोटी IAS ने डायरेक्ट IAS पर साधा निशाना, उठाया ये गंभीर सवाल
- दिग्विजय बोले-भिंड कलेक्टर ने मतदान में गड़बड़ी की:चुनाव आयोग से की ट्रांसफर की मांग
- सरकार ने बिना एजेंडा बुलाई कैबिनेट बैठक, कांग्रेस ने घेरा
देश में कोरोना के 41495 नए मामले, 37306 हुए ठीक

देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। यहां शुक्रवार को 41,495 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 37,306 संक्रमित कोरोना से रिकवर हुए और 598 मरीजों की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे संक्रमितों के आंकड़े में 3573 की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई।
देश में कुल एक्टिव केस कर बात करें, तो कुछ चिंताजनक आंकड़े सामने आ रहे हैं। 26 जुलाई को इलाज करा रहे संक्रमितों का आंकड़ा 3.92 लाख तक पहुंच गया था। यह बीते 4 दिन से लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में एक्टिव केस बढ़कर फिर से 4 लाख के पार पहुंच गए हैं।
8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।
23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।