- आपकी आवाज को मजबूत करने वाला, आपके लिए काम करने वाला, आपके बीच रहने वाला सांसद बनाइए : अशोक गहलोत
- इंदौर में जीतू पटवारी के विरोध में बैकफुट पर बीजेपी
- पूर्व लोकसभा स्पीकर बोली- लोगों में भाजपा को लेकर नाराजगी, बोल रहे हम NOTA का बटन दबाएंगे
- पवन खेड़ा बोले- मोदी-शाह में लगी है झूठ बोलने की होड़
- राहुल गांधी की सभा 6 मई को सेगांव में
भाजपा नेता भाजपा में काम ढूंड़ें, कांग्रेस में तांक- झांक न करें -भूपेन्द्र गुप्ता
कांग्रेस के निष्कासित नेताओं को सहलाने की बजाय महाकाल लोक के भ्रष्टाचारियों को ढूंड़ें -भूपेन्द्र गुप्ता
भोपाल – प्रदेश कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा कांग्रेस के निष्कासित नेताओं को फोन लगाकर वीडियो जारी करने को भाजपाईयों की विवशता बताते हुए कहा कि महाकाल लोक में प्रकृति और भगवान ने कुपित होकर भ्रष्टाचार का जन खुलासा कर दिया है। पूरे प्रदेश में इस भ्रष्टाचार की चर्चा भटकाने के लिये बेचारे कांग्रेसियों को फोन लगा रहे है।
गुप्ता ने कहा कि भाजपा के नेताओं को महाकाल लोक घोटाले पर प्रदेश की जनता और भगवान महाकाल से क्षमा मांगनी चाहिए, कांग्रेस के निष्कासित नेताओं को फोन करने से भगवान माफ नहीं करेंगे।