अजय सोगानी मप्र कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के भोपाल जिला अध्यक्ष नियुक्त

भोपाल – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के निर्देश पर व्यापार एवं उद्योग संगठनों के समन्वयक गोविंद गोयल और प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी जे.पी. धनोपिया एवं मप्र कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजय चौरड़िया द्वारा प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर, प्रकाश जैन की उपस्थिति में श्री अजय कुमार सोगानी को मप्र कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ का भोपाल का जिला अध्यक्ष नियुक्त कर नियुक्ति पत्र जारी किया गया।
श्री सोगानी से अपेक्षा की है कि वे अभा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्षद्वय श्रीमती सोनिया गांधी जी और श्री राहुल गांधी जी की भावनानुसार और कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति अनुसार संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।
साथ ही जिले के उद्योग और व्यापार से जुडे़ व्यक्तियों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगे। समय-समय पर कांग्रेस द्वारा आयोजित होने वाले धरना-प्रदर्शन और आंदोलनों में जिला कांग्रेस संगठन के साथ समन्वय स्थापित कर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करेंगे और कांग्रेस संगठन की मजबूती और गतिविधियों का प्रचार-प्रसार करेंगे।
वरिष्ठ नेताओं द्वारा श्री सोगानी को नियुक्ति पत्र सौंपते समय प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में राजकुमार पटेल, वात्सल्य जैन सोनू भाभा, कमल जैन, सुलभ मित्तल, सुकांत जैन, पंकज विनायक, संभव सोगानी, सुकांत जैन, रमेश साहू, वसीम खान, सागर यादव, सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे, जिन्होंने श्री अजय जैन को उनकी नियुक्ति पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।