- मृत पटवारी की बेटी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- मेरे पिता की ईमानदारी से पुलिस को होती थी तकलीफ!
- दिग्विजय सिंह ने वित्त विभाग के दो IAS पर लगाया 250 करोड़ के घोटालों का आरोप
- बालाघाट मामले में प्रमोटी IAS ने डायरेक्ट IAS पर साधा निशाना, उठाया ये गंभीर सवाल
- दिग्विजय बोले-भिंड कलेक्टर ने मतदान में गड़बड़ी की:चुनाव आयोग से की ट्रांसफर की मांग
- सरकार ने बिना एजेंडा बुलाई कैबिनेट बैठक, कांग्रेस ने घेरा
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सरकार से पूछा गैंगस्टर कैसे पहुँचा मप्र

िकास दुबे एनकाउंटर मामले में कमलनाथ ने शिवराज सरकार से सवालों के मांगे जवाब
भोपाल. उत्तर प्रदेश में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में एनकाउंटर में मारे गए अपराधी विकास दुबे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शिवराज सरकार से कुछ सवाल किए हैं और उसका जवाब मांगा है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा की कुख्यात गैंगस्टर का अंत हुआ, लेकिन आज भी कई सवाल अनुत्तरित हैं। इनके जवाब शिवराज सरकार को देना चाहिए। आखिर ऐसा कौन सा राजनीतिक संरक्षण उसे प्राप्त था। जिसके कारण यह सब इतनी आसानी से संभव हुआ। इन सवालों का सच सामने आना ही चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि विकास दुबे ने महाकाल मंदिर को सरेंडर के लिए क्यों चुना। मध्यप्रदेश के कौन से प्रभावशाली व्यक्ति के भरोसे वह उत्तर प्रदेश पुलिस के एनकाउंटर से बचने यहां आया था। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि कमलनाथ सरकार में माफिया प्रदेश की तरफ आंख उठाकर भी देखने से डरता था। अब उसके लिए मध्य प्रदेश राजधानी बना हुआ है। सरकार माफियाओं को संरक्षण देने में लगी हुई है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार से यह किए सवाल
श्रावण मास के बावजूद 1 दिन पूर्व इलाके के पुलिस अधिकारियों का अचानक तबादला क्यों किया गया।
महाकाल मंदिर में वह कैसे निडर होकर चलता रहा। उसकी तस्वीरें किसने वायरल की।
सावन में महाकाल मंदिर हाई अलर्ट पर हैं ऐसे में इतना खतरनाक अपराधी महाकाल मंदिर की सुरक्षा को भेद कर आसानी से कैसे प्रवेश पा गया। सुरक्षा व्यवस्था पर यह तो प्रश्न चिन्ह है।
अपराधी अपना परिचय देकर इतनी आसानी से सरेंडर कैसे कर गया। उसे पकड़ने आई पुलिस के पास सुरक्षा की दृष्टि से हथियार तक नहीं थे।
जिस अपराधी को पुलिस की 40 टीमें खोज रही हो वह इनामी बदमाश सुरक्षित यूपी रजिस्टर्ड कार से उज्जैन तक कैसे पहुंचा।
उसके साथ कितने लोग थे वे कहां है।
