- Stay away from these 19 dating warning flag in 2023
- ????ChinaLoveCupid Evaluation 2023 - whatever you have to find out about any of it! ????
- कांग्रेस की जन आक्रोश यात्राओं को मिल रहा है भारी जन समर्थन, वहीं भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पूरी तरह हो रही है फ्लाफ - कांग्रेस
- पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ का इंदौर में बेरोजगार महापंचायत में संबोधन
- आंकड़ों की बाजीगरी से लाड़ली बहनाओं को 450 रू. के गैस सिलेण्डर देने में छल कर रही है शिवराज सरकार !
कैलाश जोशी राजनीति के संत थे, मगर भाजपा ने कभी पद्मश्री या अन्य कोई सम्मान उन्हें नहीं दिया – दिग्विजय सिंह
किसानों पर गोलीकांड के बाद सिंधिया ने शिवराज पर गंभीर आरोप लगाए थे और अब उन्हीं के बगल में बैठ रहे – दिग्विजय

इंदौर- इंदौर में प्रेस से बातचीत में दिग्विजय ने कहा- कैलाश जोशी राजनीति के संत थे, मगर भाजपा ने कभी पद्मश्री या अन्य कोई सम्मान उन्हें नहीं दिया। उल्लेखनीय है कि उनके बेटे दीपक ने हाल ही में कांग्रेस का दामन थामा है।
दिग्विजय बोले, मेरे गुरु महेश जोशी ने कहा था कि चाहे जो हो जाए, विचारधारा से समझौता मत करना। हमें सूचना थी कि कुछ लोग बिक रहे हैं। यह नहीं सोचा था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया भी इस श्रेणी में आ जाएंगे।
दिग्विजय ने कहा कि मंदसौर में किसानों पर गोलीकांड के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवराज सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे और अब उन्हीं के बगल में बैठ रहे हैं। कांग्रेस छोड़ने के बाद उनके बयान और भी दुखी करते हैं। छोटे से पद के लिए पार्टी को धोखा दिया।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में पहलवानों के आंदोलन पर बोले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुप्पी हैरान करती है। देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले पहलवानों के साथ जिस तरह का बर्ताव हो रहा है वह शर्मनाक है। भाजपा सांसद ही कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं, इसलिए उन्हें बचाया जा रहा है। इससे भारत की छवि खराब हो रही है।
उन्होंने कहा- केंद्र सरकार ने नोटबंदी के चार फायदे गिनाए थे, लेकिन एक भी सफल नहीं रहा। खुद ने दो हजार का नोट प्रारंभ किया और अब खुद ही बंद कर अपनी नीति की असफलता साबित कर रहे हैं।
उन्होंने कहा- मप्र में चुनाव भाजपा और कांग्रेस के बीच ही है। अन्य पार्टियां सिर्फ भाजपा के इशारे पर वोट काटने के लिए हैं।
दमोह में स्कूल में हिजाब पहनाने के मुद्दे पर कहा कि उज्जैन में श्री महाकाल महालोक में भ्रष्टाचार के मामले से ध्यान भटकाने के लिए दमोह के मामले को तूल दिया गया। इंदौर में बावड़ी हादसे पर कहा कि सांसद शंकर लालवानी का आरोपितों को संरक्षण है। इसी कारण केस दर्ज होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो रही।
कुछ दिनों पहले भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने दिग्विजय सिंह की उम्र पर टिप्पणी की थी। इसके जबाव में उन्होंने कहा- कैलाश कलाकार हैं। वे कुछ दिन मेरे साथ पैदल चलकर दिखाएं। पता चल जाएगा कौन बूढ़ा है।