- Stay away from these 19 dating warning flag in 2023
- ????ChinaLoveCupid Evaluation 2023 - whatever you have to find out about any of it! ????
- कांग्रेस की जन आक्रोश यात्राओं को मिल रहा है भारी जन समर्थन, वहीं भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पूरी तरह हो रही है फ्लाफ - कांग्रेस
- पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ का इंदौर में बेरोजगार महापंचायत में संबोधन
- आंकड़ों की बाजीगरी से लाड़ली बहनाओं को 450 रू. के गैस सिलेण्डर देने में छल कर रही है शिवराज सरकार !
कांग्रेस MLA ने भगवान शंकर को बताया आदिवासी
नेता प्रतिपक्ष बोले-अर्जुन काकोदिया बुजुर्ग नेता उन्हें ज्यादा ज्ञान है

भोपाल – कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया ने शंकर भगवान को आदिवासी बताया है।
सिवनी जिले के बरघाट विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया ने इस बार शंकर भगवान को आदिवासी बताया है। एक कार्यक्रम के दौरान विधायक ने अपने भाषण में कहा कि समुद्र मंथन से जो जहर निकला था। उसे किसी और ने नहीं एक आदिवासी ने पिया था। वह शंकर भगवान थे। इसके साथ ही विधायक काकोडिया ने यह भी कहा कि जो अमृत निकला था, उसे होशियार लोग पी गए थे।
नेता प्रतिपक्ष बोले- काकोडिया भूरी मूंछ वाले, उन्हें ज्यादा ज्ञान
अर्जुन काकोडिया के बयान पर नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविन्द सिंह ने कहा- अर्जुन काकोडिया वरिष्ठ हैं। बुजुर्ग हैं, भूरी मूंछ वाले हैं उनको ज्यादा ज्ञान है हमें नहीं हैं इतना ज्ञान… हमें जिसके बारे में जानकारी नहीं उसके बारे में क्या कह सकता हूं। वो क्या थे! इंसान थे, गरीबों की लड़ाई लड़ते थे। बहादुर नेता थे। मजदूरों के लिए प्राण न्योछावर करने वाले नेता थे। इतना मैं जानता हूं। जातिवाद के बारे में नहीं बता सकता हूं। हरि को भजै सो हरि काे होई, जाति पाति पूछै नहीं कोई।
पहले हनुमान को बता चुके आदिवासी
इससे पहले विधायक अर्जुन काकोडिया बजरंगबली को आदिवासी बता चुके हैं. जिस बयान को लेकर उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थी। अब शंकर भगवान को आदिवासी बता दिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।